अयोध्या: चारबाग स्टेशन पर मिला सीआरपीएफ जवान का लापता बेटा, नाराज होकर घर से था भागा
अयोध्या। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 63 बटालियन के जवान भरत सिंह का 15 वर्षीय लापता बेटा देव लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन पर मिला है। घरवालों की डांट से नाराज होकर घर से भागा था और अपनी साइकिल मकबरा चौराहे के पास खड़ी कर अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ी थी। सीसीटीवी फुटेज से …
अयोध्या। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 63 बटालियन के जवान भरत सिंह का 15 वर्षीय लापता बेटा देव लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन पर मिला है। घरवालों की डांट से नाराज होकर घर से भागा था और अपनी साइकिल मकबरा चौराहे के पास खड़ी कर अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ी थी। सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने उसे बरामद कर लिया है।
लापता देव सिंह आगरा में पढ़ाई करता है। उसके पिता भरत सिंह सीआरपीएफ 63 बटालियन नवीन मंडी में तैनात हैं और पास ही शिव नगर कॉलोनी में किराए का मकान लेकर परिवार सहित रहते हैं। कुछ ही दिन पहले दसवीं का छात्र देव आगरा से यहां आया था और यहीं से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था।
पिता भरत सिंह का कहना है कि बेटा रविवार की शाम 5 बजे अपनी मां को बैग ठीक कराने के लिये नाका जाने की बात कहकर साइकिल लेकर निकला था। देर रात तक वह वापस नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई,और सूचना पुलिस में दर्ज कराई गई थी। उसकी साइकिल लावारिस हालत में नाका चौराहे पर खड़ी मिली थी। उन्होने बताया कि देव लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन पर मिल गया है।
यह भी पढ़ें:-छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सीआरपीएफ जवान के नदी में डूबने की आशंका
