रायबरेली: पशु मांस तस्करों से पुलिस की हुई मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, चार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। गोकशी करके मांस की तस्करी करने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। जिसमें एक तस्कर के पैर में गोली लगी है, और उसके तीन अन्य साथी गिरफ्तार किए गए है। यह मुठभेड़ रविवार की रात भदोखर थाना क्षेत्र के बेहटा पुल के पास हुई है। रात में पशु वध करने जा रहे …

रायबरेली। गोकशी करके मांस की तस्करी करने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। जिसमें एक तस्कर के पैर में गोली लगी है, और उसके तीन अन्य साथी गिरफ्तार किए गए है। यह मुठभेड़ रविवार की रात भदोखर थाना क्षेत्र के बेहटा पुल के पास हुई है। रात में पशु वध करने जा रहे तस्करों को जब पुलिस ने घेरा तो दोनो तरफ से फायरिंग होने लगी थी।

इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस की गोली से घायल हुए बदमाश की पहचान महाराजगंज थाना इलाके के रहने वाले इमरान के तौर पर हुई है। दरअसल एक दिन पहले भदोखर थाना इलाके में शारदा नहर के पास गौवंश के अवशेष मिले थे। पुलिस गौकशी करने वालों की तलाश कर रही थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ अपराधी किस्म के लोग बेहटा पुल के पास से गुजरने वाले हैं।

पुलिस और एसओजी ने बेहटा पुल के पास चेकिंग लगाई तभी एक लोडर और उसके पीछे बाइक सवार दो युवक उधर से गुजरे तो उन्हें पुलिस ने रोका। बाइक सवार युवकों ने रोकने के दौरान पुलिस पर फायर किया तो पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ गोली चला दी। पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया जबकि अन्य बदमाश भागने लगे जिन्हें कॉम्बिंग कर तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें:-तबादला : राजधानी में सात इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र में बदलाव, दो लाइन हाजिर

संबंधित समाचार