हर आंकड़ा कुछ कहता है, जानिए ICC T20 WC के रोचक तथ्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर को टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज हो गया है। इसी के साथ टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के लिए 16 टीमों के बीच जंग शुरू हो गई है। इन 16 में से आठ टीमों ने सीधे ग्रुप-12 स्टेज के लिए क्वालिफाई किया है, जबकि बाकी चार टीमें क्वालिफिकेशन राउंड …

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर को टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज हो गया है। इसी के साथ टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के लिए 16 टीमों के बीच जंग शुरू हो गई है। इन 16 में से आठ टीमों ने सीधे ग्रुप-12 स्टेज के लिए क्वालिफाई किया है, जबकि बाकी चार टीमें क्वालिफिकेशन राउंड जीतकर अपनी जगह पक्की करेंगी। यह मेगा टूर्नामेंट कुल तीन स्टेज में खेला जा रहा है, जिसमें राउंड एक, सुपर-12 और प्लेऑफ मुकाबले शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले टूर्नामेंट के इतिहास के रोचक तथ्य और आंकड़ें इस प्रकार हैं ।

  • महेंद्र सिंह धोनी के नाम बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा 32 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने का रिकॉर्ड है।
  • वेस्टइंडीज टीम ही टूर्नामेंट दो बार (2012 और 2016) जीतने में कामयाब रही है ।
  • एबी डिविलियर्स के नाम सबसे ज्यादा 23 कैच लपकने का रिकॉर्ड है ।
  • टी20 विश्व कप में दो शतक सिर्फ क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा आंकड़ा छुआ था।
  • स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भारत के लिए सर्वाधिक 26 विकेट लिए हैं।
  • किसी भी मेजबान देश ने टी20 विश्व कप नहीं जीता है और ना ही किसी मौजूदा चैम्पियन ने।
  • ऑस्ट्रेलिया को 2007 में पहले मैच में जिम्बाब्वे ने पांच विकेट से हराया था।
  • श्रीलंका के नाम सर्वोच्च टीम स्कोर का रिकॉर्ड है जिसने कीनिया के खिलाफ 2007 में छह विकेट पर 260 रन बनाये थे।
  • महेला जयवर्धने ने टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा 1016 रन बनाये हैं।
  • टी20 विश्व कप में पहली हैट्रिक आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ बनाई थी।
  • बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने टी20 विश्व कप में सर्वाधिक 41 विकेट लिये हैं।
  • टी20 विश्व कप में न्यूनतम स्कोर 39 रन है जो नीदरलैंड ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था।
  • टी20 विश्व कप में एकमात्र बॉल आउट भारत और पाकिस्तान के बीच 2007 में खेला गया था। इसके बाद से एक ओवर का एलिमिनेटर या सुपर ओवर खेला जाता रहा है।

ये भी पढ़ें : 

T20 World Cup 2022 : अब कोरोना संक्रमित खिलाड़ी भी खेल सकेंगे मैच, जानें ICC के नियम

IND vs AUS, T20 WC : गजब की बॉलिंग…आखिरी ओवर में पलटा मैच, मोहम्मद शमी ने ऐसे तोड़ी ऑस्ट्रेलिया की कमर

संबंधित समाचार