अयोध्या: पत्रकार बता कर रौब दिखाना पड़ा भारी, तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। पत्रकार बताकर रौब झाड़ना तीन युवकों को भारी पड़ा। मंदिर के पुजारी की शिकायत पर खंडासा पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को आरोपियों का चालान किया गया है। बताया गया कि सावन के दूसरे सोमवार पर तीन युवक खंडासा थाना क्षेत्र के गहनाग …

अयोध्या, अमृत विचार। पत्रकार बताकर रौब झाड़ना तीन युवकों को भारी पड़ा। मंदिर के पुजारी की शिकायत पर खंडासा पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को आरोपियों का चालान किया गया है।

बताया गया कि सावन के दूसरे सोमवार पर तीन युवक खंडासा थाना क्षेत्र के गहनाग गांव स्थित शंकर भगवान के प्राचीन गहनाग मन्दिर पहुंचे। सावन मे सोमवार के दिन यहां जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओ की काफी भीड़ एकत्र होती रही है। कोरोना के संक्रमण को लेकर कावड़ यात्रा पर रोक लगाई गई है लेकिन पूजा-पाठ और जलाभिषेक पर रोक नहीं है। इसको लेकर स्थानीय थाना पुलिस की ओर से लॉकडाउन के दिशा निर्देशों के अनुपालन के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

आरोप है कि सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़े इन कथित पत्रकारों ने सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य का हवाला देते हुए पुजारी को डराने की कोशिश की और जलाभिषेक बंद कराने की धमकी दी। इसको लेकर जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रतिवाद किया तो विवाद शुरू हो गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराना चाहा लेकिन युवक पुलिस से भी भिड़ गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस की टीम ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

मंगलवार को क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर जयप्रकाश सिंह ने बताया कि गहनाग मंदिर के पुजारी रामविहारी तिवारी निवासी सरौली थाना खण्डासा की तहरीर पर खंडासा पुलिस ने गाली गलौज, धमकी और लोक सेवक से दुर्व्यवहार की धारा में नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है। खंडासा पुलिस ने नामजद तीनों आरोपियों थाना क्षेत्र के तलिया मजरे रायपट्टी निवासी कुलदीप तिवारी, रायपट्टी निवासी विधिचन्द कौशल तथा अमावासूफी निवासी पंकज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को तीनों का चालान किया गया है।

संबंधित समाचार