अयोध्या : किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व बताए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। मसौधा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मेलन प्रसारण व किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में आए 100 से अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व व उसकी उपियोगिता के बारे में जानकारियां दी गर्इं। गोष्ठी में पहुंचे जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को प्राकृतिक खेती से होने …

अमृत विचार, अयोध्या। मसौधा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मेलन प्रसारण व किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में आए 100 से अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व व उसकी उपियोगिता के बारे में जानकारियां दी गर्इं।

गोष्ठी में पहुंचे जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को प्राकृतिक खेती से होने वाले लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रासायनिक खेती की अपेक्षा प्राकृतिक खेती से फसल और उपजाऊ भूमि को अधिक लाभ होता है। प्राकृतिक खेती करने से मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बढ़ने के साथ फसल की उत्पादकता भी बढ़ जाती है।

इसलिए किसानों को प्राकृतिक खेती को अधिक महत्व देना चाहिए। गृह विज्ञान वैज्ञानिक रचना सिंह ने पोषण वाटिका के महत्व व उसकी उपयोगिता पर चर्चा की।

एसोसिएट प्रोफेसर पशु रोग विज्ञान दीपक सिंह ने कहा कि देसी नस्ल के पशुओं के पालने तथा उनके उत्पाद से होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। गोष्ठी का संचालन केंद्र के अध्यक्ष डॉ. शशिकांत यादव ने किया। पादप रोग वैज्ञानिक डॉ. रामगोपाल, शिव शंकर सिंह, रवि शंकर सुनील दुबे व सुमित पाठक सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:- गरमपानी: गुलदार की दहशत – खेती के साथ अब पशुपालन पर भी संकट

संबंधित समाचार