ISB हैदराबाद को मिला भारत में 1st रैंक, विश्व में 44वां स्थान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद स्थित इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस को शीर्ष 100 FT EMBA (एफटी ईएमबीए) 2022 की सूची में भारत में पहला और विश्व में 44वां स्थान मिला है। फाइनेंशियल टाइम्स की ओर सोमवार को जारी जारी की गई इस सूची में आईएसबी भारत में पहले और वैश्विक स्तर पर 44 वें स्थान …

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद स्थित इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस को शीर्ष 100 FT EMBA (एफटी ईएमबीए) 2022 की सूची में भारत में पहला और विश्व में 44वां स्थान मिला है। फाइनेंशियल टाइम्स की ओर सोमवार को जारी जारी की गई इस सूची में आईएसबी भारत में पहले और वैश्विक स्तर पर 44 वें स्थान पर है। यहां जारी एक बयान में बताया गया कि आईएसबी के एमबीए स्तर के कार्यक्रम वैश्विक स्तर के हैं। वह छात्रों को भविष्य के लिए उनके नेतृत्व कौशल को सुधारने के लिए तैयार किये गए हैं।

ये भी पढ़ें:-गुजरात, हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी लोजपा: चिराग पासवान

फाइनेंशियल टाइम्स द्वारा सोमवार जारी ईएमबीए रैंकिंग 2022 इस तथ्य की गवाही देती है। संस्थान ने बताया कि इस साल की रैंकिंग के लिए पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट फॉर सीनियर एक्जीक्यूटिव (पीजीपीमैक्स) 2019 वर्ग के पूर्व छात्रों का सर्वेक्षण किया गया है। आईएसबी ने पिछले वर्ष की तुलना में इस साल की रैंकिंग के विभिन्न मापदंडों में उल्लेखनीय रूप से उच्च स्थान प्राप्त किया है।

संस्था ने बताया कि कुछ प्रमुख मानदंड जहां स्कूल ने विश्व स्तर पर असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है, वे हैं अनुसंधान रैंक में 52, करियर प्रगति रैंक में 28, मौजूदा वेतन में 20, अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रम अनुभव में 16 और पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ईएसजी) रैंक में 09। आईएसबी के उप डीन (अकादमिक कार्यक्रम) प्रोफेसर रामभद्रन थिरुमलाई ने कहा कि यह जानकर खुशी हो रही है कि आईएसबी ने एफटी के विभिन्न रैंकिंग मापदंडों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

आईएसबी का पीजीपीमैक्स वरिष्ठ अधिकारियों के लिए एक बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम है, जो अपनी व्यावसायिक गतिविधियों में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के इच्छुक हैं और इस प्रक्रिया में हम अपने संगठनों में नए विचार और सोच प्रदान करते हैं। आईएसबी अपने छात्रों को अधिक से अधिक मूल्य प्रदान करना जारी रखेगा और उन्हें सबसे आगे रहने के लिए सशक्त बनाएगा।

ये भी पढ़ें:-राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के नए समूह को NCERT के डॉक्टोरल Fellowship में किया गया शामिल

संबंधित समाचार