पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज : छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दरोगा सस्पेंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। मामला दर्ज के 24 घंटे के भीतर आलाधिकारियों ने हुसड़िया चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर विभूतिखंड कोतवाली और सुशांत गोल्फ सिटी प्रभारी को नोटिस जारी की है। सूत्रों की मानें घटना के 18 घंटे बाद पुलिस पीड़ित …

अमृत विचार, लखनऊ। छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। मामला दर्ज के 24 घंटे के भीतर आलाधिकारियों ने हुसड़िया चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर विभूतिखंड कोतवाली और सुशांत गोल्फ सिटी प्रभारी को नोटिस जारी की है।

सूत्रों की मानें घटना के 18 घंटे बाद पुलिस पीड़ित परिवार को सीमा विवाद का हवाला देते हुए टहलाती रही। जब यह मामला सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तुल पकड़ने लगा तो उसके बाद विभूतिखंड कोतवाली पुलिस ने ऑटो ड्राइवरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की पहचान की है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

गौरतलब है कि बीते 15 अक्टूबर को हुसैनगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ट्यूशन से पढ़ाकर घर लौट रही थी। कठौता चौराहे के पास दो ऑटो ड्राइवर उसे अगवा कर लिया था। इसके बाद ऑटो ड्राइवर छात्रा को सुशांत गोल्फ सिटी के प्लासियो मॉल के पीछे बनीं झाड़ियों में लेकर पहुंचे। वहां छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया गया और रात में ही छात्र को गोमतीनगर के हुसड़िया चौराहे पर बदहवासी की हालत में फेंककर भागे निकले।

किसी तरफ पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार रात भर विभूतिखंड, गोमतीनगर और सुशांतगोल्फ सिटी कोतवाली के चक्कर लगाते रहे। इसके बावजूद पुलिस सीमा विवाद का हवाला देते हुए परिजनों को टरकती रही।

इस तरह से 18 घंटे तक पीड़ित परिवार भटकता रहा। जब यह मामला तुल पकड़ने लगा तो उसके बाद विभूतिखंड पुलिस ने ऑटो ड्राइवरों की पहचान कर उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। उनकी पहचान आकाश और इमरान के रूप में हुई है। सोमवार को विभाग ने सख्त रुख अपनाने हुए हुसड़िया चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर विभूतिखंड थाना प्रभारी राम सिंह और सुशांत गोल्फ सिटी थाना प्रभारी शैलेंद्र गिरी को नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़ें:-शर्मनाक: ट्यूशन से घर लौट रही छात्रा सामूहिक दुष्कर्म

संबंधित समाचार