Video: पानी में उछल-उछलकर भौकाल दिखा रहा था कोबरा, फिर नेवले ने सिखाया सबक
Viral Video: वाइल्ड लाइफ से जुड़ी हैरतअंगेज और खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। जबकि वायरल वीडियो में लोग सांप और नेवले की लड़ाई देखना ज्यादातर पसंद करते हैं। फिलहाल इन दिनों जहरीले सांपों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचाते देखे जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही …
Viral Video: वाइल्ड लाइफ से जुड़ी हैरतअंगेज और खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। जबकि वायरल वीडियो में लोग सांप और नेवले की लड़ाई देखना ज्यादातर पसंद करते हैं। फिलहाल इन दिनों जहरीले सांपों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचाते देखे जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
ये भी पढ़ें- सेक्स चेंज सर्जरी: किन्नरों को महिला और पुरुष बनाएगी इस राज्य की सरकार, 2.50 रुपए भी मिलेंगे
वायरल हो रहे एक वीडियो में सांप और नेवले के बीच भयंकर जंग होती देखी जा रही है। आमतौर पर नेवलों को सांपों का दुश्मन माना जाता है। नेवलों का सामना सांप से होने पर वह कभी भी पीछे नही्ं हटते हैं और खतरनाक जहर रखने वाले सांपों को ललकारते हुए पछाड़ देते हैं। इस दौरान नेवले और सांप के बीच काफी भयानक लड़ाई होते भी देखी जाती है।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। वीडियो में पानी से भरे एक खेत के पास एक नेवले और सांप को आपस में लड़ते देखा जा रहा है। इस दौरान सांप उछल-उछलकर खुद को बचाने के लिए नेवले पर वार करते देखा जा रहा है। इस दौरान नेवला काफी फूर्ती से पाछे हटकर सांप के वार से खुद को बचा लेता है।
वीडियो में देखा जा रहा है कि मौका मिलते ही नेवला काफी बूरी तरह से सांप पर टूट पड़ता है। जिससे सांप घायल होने के बाद हार मान भागने लगता है। इस दौरान नेवला एक बार फिर सांप के पीछे पड़कर उसे फिर से हराने की कोशिश करते नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे खबर लिखे जाने तक 2 लाख 24 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।
ये भी पढ़ें- Video : ‘नमस्ते सुअर जी नहीं, ससुर जी…’, कगिसो रबाडा की हिंदी सुन हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
