दस दिनों के लिए चलेगी दिवाली नॉन स्टाप स्पेशल बसें, सीटों की बुकिंग शुरू, इन जिलों में चलाई जायेंगी अतिरिक्त बसें
लखनऊ अमृत विचार । राज्य सड़क परिवहन निगम प्रशासन ने त्योहारों को लेकर शत प्रतिशत बसों का संचालन करने की तैयारी पूरी कर लिया है। त्योहारों पर यात्रियों को हर पांच मिनट पर रोडवेज बसें मिलेगी । रोडवेज ने कंडम आफ रुट बसों को भी आनरोड कर यात्रियों को बेहतर आवागमन की सुविधा देगा । …
लखनऊ अमृत विचार । राज्य सड़क परिवहन निगम प्रशासन ने त्योहारों को लेकर शत प्रतिशत बसों का संचालन करने की तैयारी पूरी कर लिया है। त्योहारों पर यात्रियों को हर पांच मिनट पर रोडवेज बसें मिलेगी । रोडवेज ने कंडम आफ रुट बसों को भी आनरोड कर यात्रियों को बेहतर आवागमन की सुविधा देगा । इसके अलावा दिल्ली,गाजियाबाद,गौतमबुद्धनगर,वाराणसी,गोरखपुर,बरेली, समेत कई डिपों में स्पेशल बसों के साथ अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा जिससे त्योहार पर यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। रोडवेज प्रशासन ने सभी चालकों,परिचालकों का अवकाश निरस्त कर दिया है । दिवाली पर अधिक से अधिक बसें चलाने के लिए चालकों व परिचालकों प्रोत्साहन भत्ता दिया जायेगा ।
दिवाली को लेकर एक तरफ जहां ट्रेनों में मारामारी है। पर्व पर त्योहार मनाने घर जाने वाले लोगों को कन्फर्म बर्थ नहीं मिल पा रही है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग के चलते यात्रियों के सामने सफर को लेकर बड़ी परेशानी है। ऐसे में रोडवेज इन यात्रियों के लिए सहारा बचा है। यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुये रोडवेज ने 1400 अनुबंधित बसों के साथ शत प्रतिशत साधारण,वाल्वो,जनरथ,स्कैनिया बसों का संचालन करेगा । अधिक से अधिक बसों के संचालन को लेकर राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय प्रसाद की ओर से सभी डिपों के क्षेत्रीय प्रबंधकों व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। बसों का संचालन चारबाग और कैसरबाग बस स्टेशन,अवध बस स्टेशन के साथ-साथ पॉलीटेक्निक से भी होगा। रोडवेज के प्रधान प्रबंधक संचालन मनोज कुमार ने बताया कि 22 अक्टूबर से दस दिनों तक लगातार नान स्टाप बसों का संचालन किया जायेगा।
रोडवेज की एसी बसों में आज से एडवांस में सीटों की बुकिंग शुरू
दिवाली का पर्व 24 अक्तूबर और छठ 30 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज 22 से 31 अक्तूबर दस दिनों तक नॉन स्टाप दिवाली स्पेशल बसें चलाएगा। वहीं स्पेशल एसी बसों में सीटों की एडवांस बुकिंग 18 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी। लखनऊ से 172 अतिरिक्त बसों का बेड़ा लगाया जाएगा। ये बसें पूर्वांचल क्षेत्रों के बीच सीधी सेवा के रूप में संचालित की जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि दिल्ली से ट्रेन या बसों से लखनऊ पहुंचने वाले यात्रियों में अधिकांश यात्री पूर्वोंचल के जनपदों के होते है। ऐसे में लखनऊ से गोंडा, बहराइच, बलरामपुर के अलावा अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, चौरी चौरा, गाजीपुर, बलिया, बनारस रूट पर अतिरिक्त बसें संचालित करेंगे। इसके लिए चौबीस घंटे के हिसाब से स्टेशन इंचार्ज से लेकर ड्राइवर-कंडक्टर की बस डियूटी लगाई गई है।
चालक-परिचालक को 350 प्रतिदिन मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता मिलेगा
दस दिनों तक स्पेशल बसें चलाने वाले चालक और परिचालकों को प्रतिदिन 350 रुपये मिलेगा। वहीं नौ दिनों तक ड्यूटी करने पर 3150 रुपये प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा कार्यशाला कार्यरत कार्मिकों को एक मुश्त 12 सौ रुपये और आरएम और एआरएम को भी प्रोत्साहन भत्ता 10 हजार रुपये तक दिया जाएगा।
