बरेली: शासन ने स्थगित किया डा.रंजन का तबादला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। शासन ने एसीएमओ डा.रंजन गौतम के तबादले को निरस्त कर दिया है। वह बरेली में एसीएमओ के पद पर कार्य करते रहेंगे। मंगलवार को इस सिलसिले में उप सचिव केएल यादव ने पत्र जारी किया है। बता दें कि 9 जुलाई को शासन की ओर से एसीएमओ का स्थानांतरण गौतमबुद्धनगर किया गया था। …

बरेली,अमृत विचार। शासन ने एसीएमओ डा.रंजन गौतम के तबादले को निरस्त कर दिया है। वह बरेली में एसीएमओ के पद पर कार्य करते रहेंगे। मंगलवार को इस सिलसिले में उप सचिव केएल यादव ने पत्र जारी किया है। बता दें कि 9 जुलाई को शासन की ओर से एसीएमओ का स्थानांतरण गौतमबुद्धनगर किया गया था।

कयास लगाए जा रहे थे कि उनका यह तबादला शासन ने उन पर लगे लापरवाही के आरोप ओर जांचों को लेकर किया था। मंगलवार को शासन ने उनके स्थानांतरण पर रोक लगाते हुए यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए है।

संबंधित समाचार