बरेली: 11वें दिन दूर हो ही गई संजय नगर की जलभराव समस्या, लोगों ने ली राहत की सांस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। संजय नगर में जलभराव की समस्या आखिर 11वें दिन दूर हो ही गई। रविवार देर रात मशीन से मेनहोल से पानी निकाला गया। दूसरी तरफ संपवेल की मोटर भी दुरुस्त कर दी गई। इससे यहां सुबह घरों में हुए जलभराव कम होने लगा। दोपहर तक घरों से पूरा पानी निकल गया। जिन …

बरेली, अमृत विचार। संजय नगर में जलभराव की समस्या आखिर 11वें दिन दूर हो ही गई। रविवार देर रात मशीन से मेनहोल से पानी निकाला गया। दूसरी तरफ संपवेल की मोटर भी दुरुस्त कर दी गई। इससे यहां सुबह घरों में हुए जलभराव कम होने लगा। दोपहर तक घरों से पूरा पानी निकल गया। जिन रास्तों में पानी भरा था वह भी खत्म हो गया। संपवेल के चारों ओर भरा पानी भी साफ हो गया है, लेकिन अब वहां कीचड़ हो गया है। यह एक दो दिन में समाप्त हो जाएगा। ब्रहमपुरा के पार्षद वीरेन्द्र कुमार की सक्रियता से क्षेत्र की जनता को राहत मिल पाई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: इस बार छह दिनों तक मनेगा दीप पर्व, 22 को धनतेरस तो 24 को मनाई जाएगी दिवाली

 

संबंधित समाचार