नौ पीसीसी डेलीगेट्स ने मतदान में निभाई सहभागिता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बांदा,। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को प्रदेश कार्यालय पर मतदान कराया गया, जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार (लालू दुबे) के नेतृत्व मे जनपद के नौ पीसीसी डेलीगेट्स के द्वारा अपने मत का प्रयोग कर मतदान में सहभागिता की गई। जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने बताया कि लोकतंत्र की रक्षा सिर्फ़ …

अमृत विचार, बांदा,। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को प्रदेश कार्यालय पर मतदान कराया गया, जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार (लालू दुबे) के नेतृत्व मे जनपद के नौ पीसीसी डेलीगेट्स के द्वारा अपने मत का प्रयोग कर मतदान में सहभागिता की गई।

जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने बताया कि लोकतंत्र की रक्षा सिर्फ़ और सिर्फ़ कांग्रेस पार्टी में ही संभव है। कांग्रेस के इतिहास में सातवीं बार अध्यक्ष पद का चुनाव मतदान के द्वारा हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव बिना किसी विवाद के संपन्न हुआ। जनपद से पीसीसी के नौ सदस्य नामित हुए और सभी ने वोट डाला।

वोट डालने वालों में पीसीसी सदस्य प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी के द्वारा पहला मत डाला गया तत्पश्चात जिलाध्यक्ष लालू दुबे, मुमताज अली, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी तिन्दवारी आदिशक्ति दीक्षित, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरैनी पवन देवी कोरी,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बबेरू गजेन्द्र पटेल, रमेश चंद्र कोरी और शोभा सिंह चौहान ने मतदान किया ।

यह भी पढ़ें:- मुरादाबाद: शहर के कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के लिए डाला वोट

संबंधित समाचार