सीएम ने दिया राज्य कर्मियों और पेंशनरों को बड़ा दीपावली गिफ्ट, महंगाई भत्ता व राहत में की चार प्रतिशत बढ़ोतरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश सरकार ने प्रदेश के राज्य कर्मियों व पेंशनरों को दीपावली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता व महंगाई राहत में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही, त्योहार के पहले कर्मियों को बोनस भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वित्त विभाग ने इससे जुड़े प्रस्ताव …

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश सरकार ने प्रदेश के राज्य कर्मियों व पेंशनरों को दीपावली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता व महंगाई राहत में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही, त्योहार के पहले कर्मियों को बोनस भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वित्त विभाग ने इससे जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

इस फैसले से प्रदेश के करीब 22 लाख राज्य कर्मचारियों व पेंशनरों को लाभ मिलेगा। शासन के अधिकारियों के अनुसार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के आदेश के तहत राज्य कर्मचारियों, पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों के व्यापक हित का ध्यान रखते हुए महंगाई भत्ता व महंगाई राहत की वर्तमान दर 34 प्रतिशत को एक जुलाई 2022 से बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि महंगाई भत्ते के तहत कार्यरत कर्मियों व महंगाई राहत के तहत पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों की पेंशन में बढ़ोतरी होगी।

प्रदेश के राज्य कर्मचारियों ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी व दीपावली के पहले बोनस देने का स्वागत किया है। उत्तर प्रदेश सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र व सचिव ओंकार तिवारी ने कहा कि इससे राज्य कर्मचारी व पेंशनर दीपावली का त्योहार ज्यादा खुशी से मना सकेंगे। दोनों नेताओं ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आभार प्रकट किया।

ये भी पढ़ें-मुरादाबाद: कार चालक को रोडवेज बस में खींचकर मार डाला, चालक-परिचालक पर केस दर्ज

संबंधित समाचार