आज का राशिफल। 18 अक्टूबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। आज मच्छरों से सावधान रहें। शाम के समय कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में बोरियत महसूस करेंगे। घर की परिस्थियों को लेकर असहज रहेंगे। वृष आज आप अपनी सधी हुई संवादशैली के प्रभाव से लोगों को अपने वश …

मेष

आज किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। आज मच्छरों से सावधान रहें। शाम के समय कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में बोरियत महसूस करेंगे। घर की परिस्थियों को लेकर असहज रहेंगे।

वृष

आज आप अपनी सधी हुई संवादशैली के प्रभाव से लोगों को अपने वश में कर लेंगे। किराए के घर में रहने वालों के मन में नए घर को लेकर चिंता बढ़ सकती है। उलझे हुए मामलों को सुलझा लेंगे। माता से किसी बात पर अनबन हो सकती है।

मिथुन

आज नई संपत्ति खरीदने को लेकर विचार बना सकते हैं। अपनी गलतियों और कमजोरियों को दूर करने का प्रयास करें। विपरीत विचारधारा वाले व्यक्तियों के साथ बहस न करें। परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ हंसी-मज़ाक चलता रहेगा।

कर्क

आज आप कुछ विशिष्ट कार्यों की तरफ मुड़ सकते हैं। आपकी दिनचर्या काफी अच्छी रहेगी। शुभ कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। करियर में कुछ अच्छा बदलाव हो सकता है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म को लेकर दिखावा न करें।

सिंह

आज नकारात्मक विचार आपके ऊपर हावी रहेंगे। अनिद्रा और घबराहट की समस्या हो सकती है। दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें। सीनियर्स आपका विरोध कर सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े अधीर रहेंगे।

कन्या

आज प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी आपका उत्साह बढ़ाएगा। आप जो काम करना चाहते हैं वहीं करें। अधूरे काम पूरे होने से मन में काफी खुशी रहेगी।

तुला

आज अविवाहित लोग विवाह को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोग अपनी कूटनीतिक क्षमता का शानदार प्रयोग करेंगे। परिवार के लोग किसी कारणवश आपसे नाराज हो सकते हैं। आपकी कार्यशैली लोगों के लिये चर्चा का विषय बन रही है।

वृश्चिक

आज व्यवहार संयमित रखें और दूसरों के मामलों में ज्ञान देने से बचें। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। धर्म-कर्म के मामले में आप काफी रुचि लेंगे। प्राइवेट जॉब करने वाले लोग अवकाश को लेकर बॉस से चर्चा कर सकते हैं। विदेश में रहने वाले लोगों को घर की याद आयेगी।

धनु

आज दोस्तों के साथ मतभेद उभर सकते हैं। शोध कार्यों के प्रति आपकी रुचि हो सकती है। निम्न रक्तचाप और थकान की समस्या हो सकती है। दांपत्य जीवन थोड़ा उदासीन हो सकता है। लेकिन आप अपना व्यवहार जीवनसाथी के प्रति अच्छा रखें।

मकर

आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसन्द करेंगे। शाम के समय सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। किसी रिश्तेदार को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपके द्वारा किये गये कार्य से लोग प्रेरणा लेंगे।

कुंभ

आज आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी। आपको कारोबार में मनचाही उन्नति मिलने की संभावना है। पार्टनर के साथ विवाद समाप्त होगा। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। मानसिक शांति के लिये मंदिर जा सकते हैं। धन की समस्या दूर होगी।

मीन

आज कारोबार में स्थिरता रहेगी। प्रेमी जन पर किसी कारण नाराज हो सकते हैं। मसालेदार भोजन से बचें वरना कब्ज की समस्या भी हो सकती है। परिवार के कुछ लोग आपकी निन्दा कर सकते हैं। लेकिन आपको उन पर अभी ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।