अयोध्या: ड्यूटी पर आ रहे जल निगम कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत
पूराबाजार, अयोध्या। जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम छतरा निवासी सत्यदेव यादव पुत्र मथुरा प्रसाद यादव 59 वर्ष की पूरा बाजार के पूर्वी नाके पर पेट्रोल पंप के सामने सड़क दुर्घटना में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पूरा बाजार राम अवतार राम दल बल के …
पूराबाजार, अयोध्या। जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम छतरा निवासी सत्यदेव यादव पुत्र मथुरा प्रसाद यादव 59 वर्ष की पूरा बाजार के पूर्वी नाके पर पेट्रोल पंप के सामने सड़क दुर्घटना में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पूरा बाजार राम अवतार राम दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
चौकी प्रभारी ने बताया कि सत्यदेव यादव साइकिल से घर छतरा से अयोध्या अपने विभाग में कार्य के लिए जा रहे थे। अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में मृतक का सिर पूरी तरह से कुचल गया था। परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। चौकी प्रभारी ने कहा कि दुर्घटना मंगलवार की भोर में लगभग 5:00 बजे की है।
यह भी पढ़े:-फिलीपींस में टायर फटने से सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, सात सैनिकों की मौत
