बहराइच: एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्यवाई में लाखों की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
रूपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी ने जांच के दौरान एक चरस तस्कर को पकड़ा। उसके पास 40 लाख मूल्य की सवा किलो चरस बरामद हुआ है। जिसे पुलिस ने सीज कर दिया है। जबकि तस्कर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के …
रूपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी ने जांच के दौरान एक चरस तस्कर को पकड़ा। उसके पास 40 लाख मूल्य की सवा किलो चरस बरामद हुआ है। जिसे पुलिस ने सीज कर दिया है। जबकि तस्कर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने पुलिस टीम गठित कर सीमा पर सघन जांच के निर्देश दिए। उप निरीक्षक अजेश कुमार, आरक्षी राकेश कुमार, अवधेश यादव, अजय यादव और एसएसबी के वीर सिंह सैनी, मनोज प्रथम, चितकला नरेश की टीम बाबागंज रेलवे क्रॉसिंग के निकट आने जाने वाले लोगों की तलाशी ली। तभी एक व्यक्ति दिखा।
उसे रोक कर तलाशी ली तो उसके पास एक किलो दो सौ ग्राम चरस बरामद हुई। जिस पर उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तस्कर से पूछताछ के बाद उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। जबकि बरामद चरस को सीज कर दिया है। एसएसबी के मुताबिक बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40 लाख रुपए है।
यह भी पढ़ें:-मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, एक किग्रा से अधिक ब्राउन शुगर जब्त
