अंतिम किस्त का भुगतान : नहीं मिल रहा बजट, हजारों मकान पड़े हैं अधूरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। भारत सरकार ने 2022 तक सभी को आवास देने का एलान किया है। इसी के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत लाभार्थियों के मकान बन रहे हैं। जनपद में अब तक करीब 15 हजार लाभार्थियों को योजना का लाभ मिला है। लेकिन छह हजार से अधिक ऐसे लाभार्थी हैं जिन्हें आज …

अमृत विचार, अयोध्या। भारत सरकार ने 2022 तक सभी को आवास देने का एलान किया है। इसी के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत लाभार्थियों के मकान बन रहे हैं। जनपद में अब तक करीब 15 हजार लाभार्थियों को योजना का लाभ मिला है।

लेकिन छह हजार से अधिक ऐसे लाभार्थी हैं जिन्हें आज तक तीसरी किस्त नहीं मिली। इसके कारण हजारों लाभार्थियों के सामने बड़ा संकट है। कुछ लोगों ने उधार लेकर मकान मुकम्मल भी करा लिये हैं, वह तीसरी किस्त के इंतजार में बैठे हैं। जबकि शासन की ओर से तीसरी किस्त के लिए जिले को अभी बजट तक नहीं दिया गया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत प्रत्येक लाभार्थी को तीन किस्तों में 250000 रुपये अनुदान के रूप में प्रदान किये जाते हैं। जनपद के शहरी इलाकों में अब तक 14 हजार 774 मकान बन रहे हैं। लेकिल लगभग 6 हजार लाभार्थियों को अनुदान की तीसरी किस्त अभी तक नहीं मिल पायी है। जिसके कारण उनके समक्ष उधारी चुकाने का संकट खड़ा हो रहा है।

जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय अयोध्या से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 14 हजार 774 लाभार्थियों को प्रथम किस्त, 11260 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त तथा 5757 लाभार्थियों को तृतीय किस्त भेजी गयी है। लेकिन करीब 6 हजार लाभार्थी अभी भी तीसरी किस्त पाने के लिए डूडा कार्यालय की गणेश परिक्रमा कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत मकान बनवाने के लिए पात्र लाभार्थियों को तीन किस्तों में 2 लाख 50 हजार रूपए सरकार देती है। नगर निकायों वाले क्षेत्रों में मकान बनवाने के लिए 2 लाख 50 हजार रुपया का अनुदान पात्र लाभार्थियों को दिया जाता है।

आवेदक को पात्र पाए जाने के बाद आवेदक के खाते में 50000 की प्रथम केस भेजी जाती है। उसके बाद द्वितीय किस्त के रूप में मकान का कार्य आधे से अधिक पूर्ण होने पर 1 लाख 50000 रूपए भेजे जाते हैं। मकान मुकम्मल होने के बाद अंतिम किस्त के रूप में 50000 रूपए और दिए जाते हैं।

इस सम्बन्ध में जिला नगरीय विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी यामिनी रंजन ने बताया कि तीसरी किस्त इसलिए नहीं भेजी जा रही है क्योंकि अभी इसका बजट शासन से प्राप्त नहीं हुआ है। अभी प्रथम किस्त लाभार्थियों को जा रही है। बजट प्राप्त होते ही दूसरी व तीसरी किस्त की धनराशि लाभार्थी के खाते में भेज दी जायेगी।

यह भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना : आज हो सकती है मुफ्त राशन वितरण तिथि की घोषणा

संबंधित समाचार