कोरोना से संक्रमित अमिताभ बच्चन ने अस्पताल से शेयर की कविता, कहा- स्वयं को मिटा दिया
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन इन दिनों कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ रहे हैं। वो इन दिनों मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। हील ही में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई थी। उनके साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आरध्या बच्चन भी कोरोना संक्रमित पाई गई …
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन इन दिनों कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ रहे हैं। वो इन दिनों मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। हील ही में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई थी। उनके साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आरध्या बच्चन भी कोरोना संक्रमित पाई गई थी। इसके बाद से पूरा देश बच्चन परिवार के ठीक होने की कामनाएं कर रहा है। लोगों के इस प्यार को देखते हुए अमिताभ बच्चन ने लोगों को ट्वीट के माध्यम से आभार भी जताया था।
T 3594 –
श्वेत वर्ण आभूषण
सेवा भाव समर्पण
ईश्वर रूपी देवता ये
पीड़ितों के संबल ये
स्वयं को मिटा दिया
गले हमें लगा लिया
पूजा दर्शन के स्थान ये
परचम इंसानियत के
~ अब
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 14, 2020
अब उन्होंने अस्पताल से एक कविता को ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा…… श्वेत वर्ण आभूषण, सेवा भाव समर्पण, ईश्वर रूपी देवता ये, पीड़ितों के संबल ये, स्वयं को मिटा दिया, गले हमें लगा लिया, पूजा दर्शन के स्थान ये, परचम इंसानियत के-अब
बता दें कि इससे पहले अमिताभ ने ट्वीट कर लिखा था कि
प्रार्थनाओं, सद भावनाओं की मूसलाधार बारिश ने
स्नेह रूपी बंधन का बांध तोड़ दिया है ;
बह गया, तर कर दिया मुझे इस अपार प्यार ने,
मेरे एकाकी पन के अंधेरे को जो तुमने,
प्रज्वलित कर दिया है
व्यक्तिगत आभार मैं व्यक्त न कर पाउँगा ,
बस शीश झुकाके नत मस्तक हूँ मैं
