बरेली: कोरोना पॉजिटिव व्यापारी नेता शोभित सक्सेना अस्पताल में बैठे भूख हड़ताल पर
बरेली, अमृत विचार। कोरोना पॉजिटिव व्यापारी नेता शोभित सक्सेना अस्पताल में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उन्होंने वीडियो वायरल कर अस्पताल प्रशासन पर बदइंतजामी के आरोप लगाए हैं। शोभित अपने खर्चे पर एसआरएमएस मेडिकल कालेज कोविड 19 लेवल 2 हॉस्पिटल में भर्ती हैं। रुपये खर्च करने के बावजूद समय पर खाना और नाश्ता नहीं …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना पॉजिटिव व्यापारी नेता शोभित सक्सेना अस्पताल में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उन्होंने वीडियो वायरल कर अस्पताल प्रशासन पर बदइंतजामी के आरोप लगाए हैं। शोभित अपने खर्चे पर एसआरएमएस मेडिकल कालेज कोविड 19 लेवल 2 हॉस्पिटल में भर्ती हैं। रुपये खर्च करने के बावजूद समय पर खाना और नाश्ता नहीं मिलने की शिकायत की है। आरोप है कि बुखार और अन्य बीमारियों से ग्रसित व्यापारी नेता को देखने डॉक्टर नहीं आ रहे हैं। वह दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आये थे।
