अजब प्रेम की गजब कहानी: प्रेमिका से मिलने घर पहुंचे प्रेमी को पहले ग्रामीणों ने पीटा, फिर करा दी शादी
मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर जिले में प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी को पहले ग्रामीणों ने जमकर पीटा फिर मंदिर लेकर जाकर उनकी शादी करा दी। वहीं इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। मामला जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां गांव के ही …
मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर जिले में प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी को पहले ग्रामीणों ने जमकर पीटा फिर मंदिर लेकर जाकर उनकी शादी करा दी। वहीं इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। मामला जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां गांव के ही एक युवक की आशकी पड़ोस की ही युवती के साथ चल रहा था। दोनों अक्सर चोरी-छिपे मिला करते थे।
रविवार को युवती खेत में काम पर जा रही थी । तभी प्रेमी ने उसे रोककर काम पर जाने से मना कर दिया। जिससे युवती वापस घर लौट आई। युवती के काम पर न जाने से नाराज माता-पिता वापस घर आ गए। प्रेमी के साथ युवती को देख उसके परिजन आपा खो बैठे और युवती की पिटाई करने लगे। प्रेमिका की मार खाते देख प्रेमी अपनी प्रेमिका की मां से उलझ गया।
ग्राम प्रधान और ग्रामीण ने दोनों पक्षों में कराया सुलह
दोनों के बीच विवाद बढ़ता देख आस पास के लोग इक्कठा हो गए। इसके बाद ग्राम प्रधान समेत अन्य ग्रामीण ने दोनों पक्षों में सुलह कराया। लेकिन प्रेमी प्रेमिका शादी करने की जिद पर अड़ गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को राजगढ़ स्थित बड़ा महादेव मंदिर में ले जाकर दोनों की शादी करा दी। वहीं थाना प्रभारी अरुण दुबे ने बताया कि उन्हें इस मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़ें:-जौनपुर: शादी के चार महीने में उतरा इश्क का बुखार, थाने पहुंचा मामला, जानें वजह
