हल्द्वानी: विकास पुरुष स्व. नारायण दत्त तिवारी को याद किया
हल्द्वानी, अमृत विचार। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और विकास पुरुष पंडित स्व. नारायण दत्त तिवारी की 97वीं जयंती और चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रृद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर दीपक बल्यूटिया ने पॉलिसीट काठगोदाम स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शामिल होकर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और विकास पुरुष पंडित स्व. नारायण दत्त तिवारी की 97वीं जयंती और चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रृद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर दीपक बल्यूटिया ने पॉलिसीट काठगोदाम स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शामिल होकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
दीपक बल्यूटिया ने कहा कि तिवारी एक ऐसा व्यक्तित्व थे जो पूरे देश के साथ विदेशों में भी विख्यात थे। ऐसी शख्सियत की विद्वता को पूरी दुनिया में सराहा जाता था। उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय का नाम विकास पुरुष पंडित स्व. एनडी तिवारी करने की मांग की है। बल्यूटिया ने कहा कि तिवारी ने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास को आगे बढ़ाया। इसी का परिणाम है कि आज उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर कोई एक पार्टी नहीं बल्कि कांग्रेस, भाजपा, सपा, आप, यूकेडी समेत सभी दलों के लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सपा नेता शोएब अहमद, आप नेता समित टिक्कू, कांग्रेस नेता ललित जोशी, खजान पांडे, यूकेडी नेता भुवन जोशी, भाजपा नेता ललित जोशी, कांग्रेस नेत्री शोभा बिष्ट, डॉ. सीमा धानिक, हरीश टप्पी खीमानन्द सनवाल, नीरज जोशी, महेशानंद, जीवन तिवारी, भुवन तिवारी, गौरव बल्यूटिया, राहुल बल्यूटिया, सोनू पांडे, सतीश बल्यूटिया, दामोदर बल्यूटिया, मनोज तिवारी, हेमंत मेहता आदि मौजूद रहे।
स्वराज आश्रम में किया माल्यार्पण
महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में स्वराज आश्रम में स्व. तिवारी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रृद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में मौजूद जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पीसीसी सदस्य हरीश सिंह मेहता, प्रदेश महासचिव महेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत सिंह बगड़वाल, प्रदेश महासचिव विजय सिजवाली, वरिष्ठ नेता जगमोहन सिंह चिलवाल, ललित जोशी पूर्व मंत्री हाजी सोहेल सिद्धकी, जिला उपाध्यक्ष, नेत्र बल्लभ जोशी आदि मौजूद रहे।
पुण्यतिथि, जयंती पर याद किए स्व. एनडी तिवारी
पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी की जयंती और पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को कार रोड बिंदुखता में उनकी मूर्ति पर पुष्प चढ़ाकर कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान नारे लगाए कि जब तक सूरज चांद रहेगा, एनडी तेरा नाम रहेगा, एनडी तिवारी अमर रहे, अमर रहे, अमर रहे। इस दौरान हरेंद्र क्वीरा, पुष्कर सिंह दानू, हरीश विशोती, राजेंद्र सिंह चौहान, खिलाफ सिंह दानू, इंदर सिंह पानेरी, संजय ठाकुर, रणजीत सिंह मेहरा, हरेंद्र सिंह बोरा, बीना जोशी, रामू जोशी, खड़कनाथ गोस्वामी, प्रकाश जोशी, धर्म सिंह, प्रेमा देवी, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
स्व. एनडी तिवारी के योगदान को याद किया
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा स्व. एनडी तिवारी की जयंती और पुण्यतिथि पर एचएन इंटर कॉलेज के सभागार में एक व्याख्यान प्रतियोगिता और गोष्ठी का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय उत्तराखंड के विकास में युवाओं की भूमिका रही। राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति के महासचिव डॉ. हरीश पाल ने स्व. एनडी तिवारी के योगदान और विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से उनके बताए मार्गों पर चलने की अपील की। गोष्ठी में एचएन इंटर कॉलेज के प्राचार्य एवं प्रबंधन ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
प्रमुख चौराहे हों स्व. एनडी तिवारी के नाम
एसटीएच के सामने जहां पर स्व. एनडी तिवारी ने मौन उपवास किया था वहां पर भी उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन मोहन पाठक के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान मांग की गई कि हल्द्वानी शहर के प्रमुख चौराहे एनडी तिवारी के नाम पर रखे जाएं। इस पर नगर निगम के मेयर की ओर से उन्हें इस मामले को लेकर आश्वासन भी दिया गया। इस मौके पर कैलाश तिवारी, सुशील भट्ट, शेर सिंह बिष्ट, तरूण पंत, नवीन पांडे, देवकी नंदन जोशी, मनोज कार्की आदि मौजूद रहे।
