हल्द्वानी: कांग्रेसियों ने किच्छा कोतवाल पर लगाया पक्षपात का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पूर्वा दर्जा राज्य मंत्री गणेश उपाध्याय और किच्छा बिजली उपखंड अधिकारी दिनेश चंद्र गुरुरानी के बीच हुए विवाद को लेकर कांग्रेसी मंगलवार को डीआईजी नीलेश आनंद भरणे से मिले और किच्छा कोतवाल की शिकायत की। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने डीआईजी को बताया कि बीती 13 अक्टूबर को गणेश उपाध्याय उपखंड …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पूर्वा दर्जा राज्य मंत्री गणेश उपाध्याय और किच्छा बिजली उपखंड अधिकारी दिनेश चंद्र गुरुरानी के बीच हुए विवाद को लेकर कांग्रेसी मंगलवार को डीआईजी नीलेश आनंद भरणे से मिले और किच्छा कोतवाल की शिकायत की।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने डीआईजी को बताया कि बीती 13 अक्टूबर को गणेश उपाध्याय उपखंड अधिकारी गुरुरानी के कार्यालय परिसर के बाहर खड़े थे। वह बीपीएल परिवार के अजीत मलिक के बढ़े बिल का मामला समझ रहे थे। आरोप है कि तभी वहां उपखंड अधिकारी पहुंचे और जेल भिजवाने की धमकी देने लगे। उन पर गाली-गलौज का भी आरोप लगाया।

इस मामले को लेकर अधिशासी अभियंता के दफ्तर पहुंचे तो वहां भी उप खंड अधिकारी पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। उनका कहना है कि इस मामले में उन्होंने 15 अक्टूबर को किच्छा कोतवाल को तहरीर दी, लेकिन कोतवाल ने एक पक्षीय कार्रवाई की। उन्होंने उपखंड अधिकारी की तहरीर पर तो केस दर्ज कर लिया और उपाध्याय की तहरीर पर रिसीविंग भी नहीं दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, जगमोहन चिलवाल, सुहैल सिद्दीकी, हेमंत बगड़वाल, गोविंद बगड़वाल, हेमंत बगड़वाल, नरेश अग्रवाल, हरीश सिंह मेहता आदि थे।

संबंधित समाचार