संभल: अंशु शर्मा की रिहाई को लेकर भाकियू ‘भानु’ गुट ने की नारेबाजी, SP को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी प्रदेश प्रभारी व कार्यकारिणी सदस्य व उनके भाई पर कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचे और निर्दोष पर दर्ज मुकदमा वापस करने और उसे बाइज्जत रिहा करने की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा। न्याय …

संभल, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी प्रदेश प्रभारी व कार्यकारिणी सदस्य व उनके भाई पर कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचे और निर्दोष पर दर्ज मुकदमा वापस करने और उसे बाइज्जत रिहा करने की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा। न्याय नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री से सच्चाई से कराएंगे अवगत।

ये भी पढ़ें- संभल: गंधक-पोटाश की पुड़िया में धमाके से झुलसा ग्रामीण

भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में मंगलवार को सम्भल के बहजोई में स्थित पुलिस कलेक्ट्रेट के बाहर मार्ग से ही नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय पर पहुंचे। भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि अंशु शर्मा के खिलाफ भाजपा नेता राजेश सिंघल व उनके भाई कपिल सिंघल साजिश के तहत झूठा मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवाया है। हमारी मांग है कि मुकदमा को वापस कर अंशु शर्मा को बाइज्जत बरी किया जाए। इसके साथ ही जांच कराकर अंशु शर्मा पर हमला करने वाले भाजपा नेता व उनके समर्थकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग को लेकर एसपी चक्रेश मिश्र को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपकर एसपी कार्यालय से बाहर आकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि भाकियू भानू हर गरीब व्यक्ति के साथ खड़ी हुई है। अंशु शर्मा मामले में एसपी ने पीड़ित के पलायन कर चुके परिवार को वापस बुलाकर सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है। इसके बाद सत्ता के दबाव की वजह से कार्रवाई नहीं होती है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनकी सरकार में उन्ही के नेता जनता कैसे कैसे जुल्म कर रहे हैं। यह सच्चाई मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे और उसके बाद भी कार्रवाई नहीं होती है। फिर भाकियू भानु आंदोलन करेगी।

ये भी पढ़ें- संभल: आगामी त्योहारों को लेकर प्रशासन सतर्क, SP और DM ने की बैठक

संबंधित समाचार