आज का राशिफल। 19 अक्टूबर, 2022
मेष आज जॉब में नयी संभावनाएं निर्मित होंगी। संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ने की आशंका है। बच्चों की गलत आदतों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। कला और साहित्य की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। धार्मिक संस्थाओं में आप जुड़ सकते हैं। वृष आज नौकरी में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको …
मेष
आज जॉब में नयी संभावनाएं निर्मित होंगी। संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ने की आशंका है। बच्चों की गलत आदतों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। कला और साहित्य की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। धार्मिक संस्थाओं में आप जुड़ सकते हैं।
वृष
आज नौकरी में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर्स की मदद लेनी पड़ेगी। शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय होंगे। परिजनों के साथ टूर के लिये जा सकते हैं। आप कोई मंहगी वस्तु रखकर भूल सकते हैं।
मिथुन
आज व्यवसाय में आप धन का निवेश करेंगे। आपकी स्वास्थ्य समस्या दूर होगी। दांपत्य संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी का व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। काफी गंभीरता से अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। कुछ आवश्यक कार्य छूट सकते हैं।
कर्क
आज व्यापार में आप साझेदारी कर सकते हैं। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को मन मुताबिक परीक्षा परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
सिंह
आज आपके खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक और शारीरिक रूप से थकान की अनुभूति करेंगे। ब्लड प्रेशर के रोगियों को परेशानी हो सकती है। मन में उद्विग्नता वाले विचार जन्म लेंगे। प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास कम हो सकता है।
कन्या
आज जमीन के कारोबारियों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं। सामाजिक गतिविधियों में आप सक्रिय रहेंगे। घर का वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। किसी मित्र का विवाह तय हो सकता है।
तुला
आज सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों की पदोन्नति हो सकती है। अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करेंगे। युवा जातक अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। इंटरव्यू में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने काम में आगे बढ़ेंगे।
वृश्चिक
आज आप पर्यटन के उद्देश्य से यात्रा करने का विचार बनाएंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट आ सकती है। प्रेम संबंधों का भरपूर आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी से सलाह लेना आपके लिये काफी अच्छा होगा। बॉस आपके ऊपर अपना गुस्सा निकाल सकते हैं।
धनु
आज कारोबार में अनुबंध कैंसल हो सकते हैं। लेन-देन के मामलों में चूक हो सकती है। घर के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। मौसम में हो रहे बदलावों के कारण स्वास्थय बिगड़ सकता है। दूसरों के मामलों से स्वयं को दूर रखना उचित होगा।
मकर
आज नई जॉब की शुरुआत करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। काफी समय से जिस काम में रुकावट थी वह दूर हो सकती है। वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहने वाला है। जरूरतमंद लोगों की आप मदद करेंगे । उधार दिया हुया धन आपको वापस मिल सकता है।
कुंभ
आज आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। नए रिश्ते शुरू हो सकते हैं। स्वास्थ्य पहले की तुलना में बहुत अच्छा रहेगा। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। जोखिम भरे कार्यों को लेकर थोड़े सजग रहें। वित्तीय स्थिति में सुधार होने की संभावना है।
मीन
आज नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। कारोबार में आ रही परेशानियों को दूर करने में लगे रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी ध्यान देने की आवश्यकता है। मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो सकती है। शासन से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है।
