यूपी-पीसीएस 2021 के कैंडिडेट्स को मिलने वाली है बड़ी राहत, परिणाम की समीक्षा पूरी, जानिए कब होगा जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2021 के परिणाम की समीक्षा पूरी कर ली है। परिणाम जारी किए जाने के लिए आयोग के अधिकारियों ने बुधवार को बैठक भी की है। लेकिन अभी तिथि स्पष्ट नहीं की है। दरअसल आयोग ने परिणाम जारी करने के लिए ये तेजी हाईकोर्ट के दखल …

अमृत विचार/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2021 के परिणाम की समीक्षा पूरी कर ली है। परिणाम जारी किए जाने के लिए आयोग के अधिकारियों ने बुधवार को बैठक भी की है। लेकिन अभी तिथि स्पष्ट नहीं की है। दरअसल आयोग ने परिणाम जारी करने के लिए ये तेजी हाईकोर्ट के दखल के बाद दिखाई है।

लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2021 के इंटरव्यू की प्रक्रिया को बीते पांच अगस्त को पूरा कर लिया था। लेकिन पूर्व सैनिकों का पांच फीसदी आरक्षण न देने पर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2021 के परिणाम जारी होने के बाद भी हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया था। अब नये सिरे से परिणाम जारी किया जायेगा। कोर्ट का कहना था कि आयोग पूर्व सैनिकों को पांच फीसदी आरक्षण देते हुए नए सिरे से प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी करे।

इसके बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एकल पीठ के इस आदेश को अपील के माध्यम से चुनौती दी थी। चीफ जस्टिस की डबल बेंच ने पूर्व सैनिकों को आरक्षण न देने के कारण प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम निरस्त करने संबंधी सिंगल बेंच के आदेश को सही नहीं माना, और आराक्षण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिणाम जारी करने का आदेश दिया।

अभ्यर्थी वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे परिणाम-बॉक्स
अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) के परिणाम जारी होने पर अभ्यर्थी इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर चेक कर सकेंगे। आयोग ने 12 जुलाई को मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। इसमें विभिन्न प्रकार के 623 पदों के सापेक्ष 1285 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफलता मिली थी। इंटरव्यू में 1285 अभ्यर्थियों में से 1260 उपस्थित हुए थे।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात वसुंधरा ने यूपी-पीसीएस की परीक्षा की उत्तीर्ण

संबंधित समाचार