तेंदुए की दशहत : खेत में वनविभाग की टीम ने लगाया पिंजड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। ककरहा रेंज में लोगों पर हमला कर रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा बुधवार को पिंजड़ा लगाया गया है। पिंजड़े में बकरी को भी बांधा गया है। कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के मंझरा ग्राम पंचायत के मजरा ललतूपुरवा गांव में कई दिनों तेंदुआ निरंतर हमला कर रहा …

अमृत विचार, बहराइच। ककरहा रेंज में लोगों पर हमला कर रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा बुधवार को पिंजड़ा लगाया गया है। पिंजड़े में बकरी को भी बांधा गया है।

कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के मंझरा ग्राम पंचायत के मजरा ललतूपुरवा गांव में कई दिनों तेंदुआ निरंतर हमला कर रहा है। अब तक दो मवेशियों को निवाला बनाया है। साथ ही मंगलवार शाम को 10 वर्षीय बालिका पर हमला कर दिया था। बालिका का इलाज चल रहा है।

निरंतर हो रहे हमले के चलते वन विभाग के प्रति लोगों में नाराजगी है। ऐसे में तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजड़ा लगाया है। पिंजड़े में बकरी को बांधा है। वन क्षेत्राधिकारी राम कुमार ने बताया कि बकरी का शिकार करते ही तेंदुआ पिंजड़ा में कैद हो जायेगा। उधर तेंदुए के हमले में घायल बालिका के परिजनों को वन दरोगा आलोक मणि तिवारी ने पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी।

यह भी पढ़ें:- अमरोहा : महिला का तेंदुए से हो गया आमना-सामना, जानें फिर क्या हुआ

संबंधित समाचार