MSME संवर्धन परिषद के नए अध्यक्ष बने मुथुरमन, पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने सौंपा नियुक्ति पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। तमिलनाडु के डॉ. ई. मुथुरमन को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) संवर्धन परिषद नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले मुथिरमन परिषद के उपाध्यक्ष के तौर पर कार्यरत थे। परिषद में उनके सक्रिय योगदान के मद्देनजर अब उन्हें एमएसएमई संवर्धन परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ये भी पढ़ें – अहमदाबाद: गैस …

चेन्नई। तमिलनाडु के डॉ. ई. मुथुरमन को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) संवर्धन परिषद नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले मुथिरमन परिषद के उपाध्यक्ष के तौर पर कार्यरत थे। परिषद में उनके सक्रिय योगदान के मद्देनजर अब उन्हें एमएसएमई संवर्धन परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें – अहमदाबाद: गैस सिलेंडरों में विस्फोट, 20 झोपड़ी खाक

बुधवार को यहां एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश के. जी. बालकृष्णन ने नयी दिल्ली में मुथुरमन को नियुक्ति पत्र सौंपा। मदुरै निवासी मुथुरमन ने अमेरिका के प्रसिद्ध विजडम यूनिवर्सिटी से पीएचडी की पढ़ाई की है और केंद्र तथा राज्य सरकारों के विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों में शामिल रहे हैं।

कोरोना महामारी के दौरान उनके उत्कृष्ट कार्य को लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले मुथुरमन की सराहना की थी। मुथुरमन ने पहले स्टेट वेयरहाउस, तेलंगाना राज्य के निदेशक, भारतीय खाद्य निगम की सलाहकार समिति के सदस्य और भारतीय मानक ब्यूरो के गवर्निंग काउंसिल सदस्य के रूप में कार्य किया है।

ये भी पढ़ें – राहुल गांधी ने कहा- मेरे लिए तपस्या है भारत जोड़ो यात्रा, उद्देश्य हो रहा पूरा

संबंधित समाचार