WI vs ZIM T20: अल्जारी जोसेफ की घातक गेंदबाजी ने जिम्बाब्वे को दी करारी मात, सुपर-12 की दौड़ में बरकरार वेस्ट इंडीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

होबार्ट। वेस्ट इंडीज ने अल्ज़ारी जोसेफ़ (16/4) और जेसन होल्डर (12/3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत जिम्बाब्वे को आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के पहले दौर के मैच में बुधवार को 31 रन से मात दी। दो बार की टी20 विश्व कप विजेता वेस्ट इंडीज ने ग्रुप-बी के अपने दूसरे मैच में ज़िम्बाब्वे को 154 …

होबार्ट। वेस्ट इंडीज ने अल्ज़ारी जोसेफ़ (16/4) और जेसन होल्डर (12/3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत जिम्बाब्वे को आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के पहले दौर के मैच में बुधवार को 31 रन से मात दी। दो बार की टी20 विश्व कप विजेता वेस्ट इंडीज ने ग्रुप-बी के अपने दूसरे मैच में ज़िम्बाब्वे को 154 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में ज़िम्बाब्वे 122 रन पर ऑलआउट हो गई।

अपने पहले मैच में स्कॉटलैंड के हाथों हार का मज़ा चखने वाली विंडीज यह मैच जीतकर सुपर-12 में पहुंचने की दौड़ में लौट आई है। स्पिन गेंदबाजों के आगे वेस्ट इंडीज के मध्यक्रम की नाकामी एक बार फिर टीम की हार का कारण बन सकती थी। विंडीज ने 12 ओवर में 89/2 के स्कोर से आगे खेलते हुए 12 रन के अंतराल में चार विकेट गंवाए जिससे उनका स्कोर 14 ओवर में 101/6 हो गया।

इसके बाद रोवमैन पॉवेल और अकील हुसैन ने सातवें विकेट के लिये 49 रन की साझेदारी करके विंडीज को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। कैरिबियाई गेंदबाजों ने टीम को सुपर-12 की दौड़ में जीवित रखने के लिये ज़िम्बाब्वे को 18.2 ओवर में 122 रन पर रोक दिया। जोसेफ़ ने अपने चार ओवर में 16 रन देकर चार विकेट लिये जबकि होल्डर ने 3.2 ओवर फेंककर तीन विकेट अपने नाम किये। हुसैन, ओबेड मकॉय और ओडियन स्मिथ ने एक-एक विकेट लेकर जीत में योगदान दिया।

ये भी पढ़ें:- ICC T20 Rankings: शाकिब ने शानदार प्रदर्शन से हासिल किया शीर्ष स्थान, सूर्यकुमार बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बरकरार

संबंधित समाचार