खरीद फरोख्त करके चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है भाजपा: गहलोत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजथान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर विधायकों की खरीद फरोख्त करके चुनी हुई सरकार को गिराने के प्रयास करने का आरोप लगाया है। गहलोत ने बताया कि दिल्ली में बैठे भाजपा के लोग विधायकों को लालच देकर सरकार गिराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का …

जयपुर। राजथान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर विधायकों की खरीद फरोख्त करके चुनी हुई सरकार को गिराने के प्रयास करने का आरोप लगाया है। गहलोत ने बताया कि दिल्ली में बैठे भाजपा के लोग विधायकों को लालच देकर सरकार गिराने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का खुलकर मजाक उड़ाया जा रहा है। दलाल लोग विधायकों को ललचा रहे हैं। यह लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश है। गहलोत ने कहा कि विधायकों की खरीद फरोख्त के हमारे पास पुख्ता सुबूत हैं और समय पर उनको उजागर किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 76 वर्ष तक लोकतंत्र को बचाये रखा। सरकारें बदलती रहीं, लोकतंत्र जिंदा रहा, लेकिन आज सब इसके उलट हो रहा है। चुनी सरकार को गिराया जा रहा है। उन्होंने पायलट का नाम लिये बगैर कहा कि कांग्रेस ने युवाओं को तरजीह दी है। युवाओं को संगठन में तथा सरकार में पद दिये गये हैं। उनका भविष्य भी कांग्रेस में ही सुरक्षित है।

गहलोत ने कहा कि कांग्रेसी बोलने से कुछ नहीं होता है, देश के लिये कुछ करने का जज्बा होना चहिए। उन्होंने कहा, ‘सोने की छुरी पेट में उतारने के लये नहीं होती है।’

संबंधित समाचार