दिनेशपुर: थानों में खड़े वाहनों की नीलामी 1.54 लाख पर छूटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दिनेशपुर, अमृत विचार। एमबी एक्ट के अंतर्गत थाने में खड़े वाहनों में एक स्कूटी, तीन स्कूटर, 14 बाइक व एक थ्री व्हीलर की नीलामी हुई। वाहनों की सरकारी नीलामी बोली 46,000 रुपये से शुरू हुई जो बढ़ते -बढ़ते 1,54,000 लाख में रुद्रपुर निवासी निसार अहमद के नाम पर छूटी। जिस पर 18 फीसदी जीएसटी लगने …

दिनेशपुर, अमृत विचार। एमबी एक्ट के अंतर्गत थाने में खड़े वाहनों में एक स्कूटी, तीन स्कूटर, 14 बाइक व एक थ्री व्हीलर की नीलामी हुई। वाहनों की सरकारी नीलामी बोली 46,000 रुपये से शुरू हुई जो बढ़ते -बढ़ते 1,54,000 लाख में रुद्रपुर निवासी निसार अहमद के नाम पर छूटी। जिस पर 18 फीसदी जीएसटी लगने के बाद 1,81,720 लाख रुद्रपुर निवासी निसार अहमद ने थाना कार्यालय में जमा कराए।

बुधवार को थाना परिसर में नीलामी के दौरान एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, सीओ अनूपा बडौली, जीडी डीएस जंगपांगी, थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय व एचसीपी मोहन चंद्र भट्ट की देखरेख में वाहनों की नीलामी हुई। वाहनों की बोली लगाने वालों में जिले के अलावा जिला- नैनीताल व निकटवर्ती राज्य यूपी के जिला- रामपुर से खरीददार पहुंचे थे।इस मौके पर बोली लगाने वालों में रामदुलाल चक्रवर्ती, काजल राय, आबिद अली, आरिफ अहमद, जनार्दन सती, मोहम्मद कलीम, हरपाल सिंह, प्रवीन नारंग, प्रकट सिंह, सतपाल नारंग सहित दो दर्जन से अधिक मौजूद थे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव