रुद्रपुर: चरस के साथ एक तस्कर को दबोचा, चंपावत से लाकर बेचता था चरस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी चंपावत से चरस लाकर रुद्रपुर के आसपास के इलाकों में महंगे दामों पर बेचता था। पुलिस ने एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया …

रुद्रपुर, अमृत विचार। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी चंपावत से चरस लाकर रुद्रपुर के आसपास के इलाकों में महंगे दामों पर बेचता था। पुलिस ने एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार रम्पुरा पुलिस चौकी में तैनात जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ बुधवार की सुबह गश्त कर रहे थे। तभी ब्लॉक रोड पर एक युवक पुलिस को देखकर छिपने की कोशिश करने लगा। जिस पर पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पान सिंह निवासी थाना पाटी चंपावत बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 500 ग्राम चरस बरामद की गई। एसएसआई केसी आर्या ने बताया कि पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार