हल्द्वानी: हरियाणा रोडवेज ने उत्तराखंड रोडवेज की बसों को बाहर किया
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड से हरियाणा के लिए चलने वाली रोडवेज की बसों को हरियाणा डिपो में खड़ी नहीं होने देने का मामला सामने आया है। हालांकि अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद इस मामले को सुलझा लिया गया। दरअसल, उत्तराखंड से हर दिन रोजवेज की बसें हरियाणा के लिए जाती हैं। बुधवार को हल्द्वानी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड से हरियाणा के लिए चलने वाली रोडवेज की बसों को हरियाणा डिपो में खड़ी नहीं होने देने का मामला सामने आया है। हालांकि अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद इस मामले को सुलझा लिया गया। दरअसल, उत्तराखंड से हर दिन रोजवेज की बसें हरियाणा के लिए जाती हैं।
बुधवार को हल्द्वानी और अन्य जगहों से हरियाणा गई, लेकिन उत्तराखंड की बसों को वहां के बस अड्डे में खड़ा नहीं होने दिया गया। इसकी शिकायत चालक-परिचालकों ने संबंधित अधिकारियों से की।
अधिकारियों ने मामले को तत्काल संज्ञान लेते हुए वहां के अधिकारियों से मामले के बारे में जानकारी ली। काफी देर बाद मामला सुलझा लिया गया। उत्तराखंड परिवहन निगम के जीएम दीपक जैन ने बताया कि मामले को बातचीत के माध्यम से सुलझा लिया गया है। अब किसी प्रकार की कोई दिक्कत वहां पर बसों को खड़ी करने को लेकर नही होगी।
