एनआईए की छापेमारी में वाराणसी से आईएसआईएस का एजेंट बासित कलाम सिद्दीकी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। एनआईए की छापेमारी में वाराणसी से एक आईएसआईएस के एजेंट को गिरफ्तार कर लिया गया है। देर शाम हुई गिरफ्तारी के बाद एनआईए टीम की पूछताछ कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार एजेंट का नाम बासित कलाम सिद्दीकी है, इसकी उम्र करीब 24 वर्ष है। बासित युवाओं के दिमाग को डायवर्ड करने …

लखनऊ। एनआईए की छापेमारी में वाराणसी से एक आईएसआईएस के एजेंट को गिरफ्तार कर लिया गया है। देर शाम हुई गिरफ्तारी के बाद एनआईए टीम की पूछताछ कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार एजेंट का नाम बासित कलाम सिद्दीकी है, इसकी उम्र करीब 24 वर्ष है। बासित युवाओं के दिमाग को डायवर्ड करने का काम करता था। एनआईए को इस संबंध में कई दिनों सूचना मिल रही थी, जिसके बाद गिरफ्तारी की तैयारी शुरू की गई थी। आज शाम को एनआईए की टीम को ये बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपी के दो मोबाइल भी कब्जे में लिए गये हैं। वहीं उसके पास से कुछ दस्तावेज भी मिले हैं।

संबंधित समाचार