बरेली: मायके से बाइक न लाने पर दिया तीन तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बाइक की मांग पूरी नही होने पर पति ने महिला के साथ मारपीट कर तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। महिला ने अधिकारियों से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई है। थाना बारादरी के जोगी नवादा काली मठिया के पास रहने वाली महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में …

बरेली, अमृत विचार। बाइक की मांग पूरी नही होने पर पति ने महिला के साथ मारपीट कर तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। महिला ने अधिकारियों से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

थाना बारादरी के जोगी नवादा काली मठिया के पास रहने वाली महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका निकाह 10 मई 2020 को इज्जतनगर के बीडीए कॉलोनी मठ लक्ष्मीपुर निवासी युवक के साथ हुआ था।

महिला ने बताया कि उसकी विधवा मां ने अपनी हैसियत के मुताबिक उसकी शादी में दहेज दिया। उसके बाद भी ससुराल के लोग और पति मायके से बाइक लाने की मांग करने लगे। बाइक की मांग पूरी नही करने पर वह उसके साथ मारपीट करते और खाना नहीं देते थे।

14 जुलाई की सुबह करीब सात बजे पति ने मोटरसाइकिल की मांग करते हुए मारपीट कर तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। महिला ने आरोप लगाया है कि आए दिन वह अपने दोस्तों को लेकर आता है और देहव्यापार में धकेलने के लिए दबाव बनाता है। महिला की शिकायत पर अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए है।

संबंधित समाचार