भारत और अमेरिका ने कोविड काल में मिलकर काम करने की सहमति की व्यक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका ने कोविड महामारी के दौरान मिलकर काम करने की सहमति व्यक्त करते हुए दोनों देशों के आर्थिक, व्यापारिक और निवेश संबंधों को नए आयाम देने की प्रतिबद्धता जताई है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि भारत-अमेरिका सीईओ फोरम की बैठक 14 जुलाई को ऑनलाइन आयोजित …

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका ने कोविड महामारी के दौरान मिलकर काम करने की सहमति व्यक्त करते हुए दोनों देशों के आर्थिक, व्यापारिक और निवेश संबंधों को नए आयाम देने की प्रतिबद्धता जताई है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि भारत-अमेरिका सीईओ फोरम की बैठक 14 जुलाई को ऑनलाइन आयोजित की गयी।

बैठक की अध्यक्षता वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिका के वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस ने संयुक्त रूप से की। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग में सचिव डॉ. गुरुप्रसाद महापात्रा, अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत संधू और भारत में अमेरिकी राजदूत केनेथ जस्टर सहित अनेक वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।

गोयल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक स्थिरता, सुरक्षा और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने में मजबूत साझा हितों की बदौलत भारत-अमेरिका द्विपक्षीय रिश्‍तों में नयी प्रगांढ़ता आयी है। उन्होंने दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं में छोटे व्यवसायों के विशेष महत्व और इस क्षेत्र में रोजगार एवं कौशल बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने फोरम से कोविड काल के बाद की दुनिया में एक नया मार्ग प्रशस्‍त करने के कार्य में अग्रणी बनने का आग्रह किया। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री रॉस ने विशेषकर कोविड-19 महामारी के इस चुनौतीपूर्ण समय में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में भागीदारी एवं पहल करने के लिए गोयल, सह-अध्यक्षों और सीईओ फोरम के सदस्यों का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि यह महामारी फार्मास्यूटिकल्स, चिकित्सा उपकरण एवं संबंधित आपूर्ति श्रृंखला के क्षेत्र में सहयोग के जरिए दोनों देशों को और करीब लाने का एक अवसर भी है।

संबंधित समाचार