जम्मू कश्मीर: बीजेपी नेता मेहराजुद्दीन मल्ला का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं बारामुला निगम समिति के उपाध्यक्ष मेहराजुद्दीन मल्ला को बुधवार को अज्ञात बदमाशों को अगवा कर लिया। उनकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया गया है। इस बीच, प्रदेश भाजपा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस ओर ध्यान देने और जमीनी स्तर से …
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं बारामुला निगम समिति के उपाध्यक्ष मेहराजुद्दीन मल्ला को बुधवार को अज्ञात बदमाशों को अगवा कर लिया। उनकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया गया है।
इस बीच, प्रदेश भाजपा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस ओर ध्यान देने और जमीनी स्तर से जुड़े पार्टी नेताओं को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है, जिन्हें आतंकवादी निशाना बना रहे हैं। प्रदेश पार्टी प्रवक्ता मंजूर अहम भट ने कहा, “यह पहला मामला नहीं है।
आतंकवादियों ने अपनी रणनीति बदल ली है और अब वे भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को निशाना बना रहे हैं क्योंकि प्रदेश में सिर्फ हमारी ही पार्टी जमीनी स्तर पर काम कर रही है।” एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा के टिकट पर निगम के लिए निर्वाचित हुए मल्ल को अज्ञात बदमाशों ने मराजीगुंड में कार के जरिए अगवा कर लिया।
इस घटना के समय वह अपने दोस्त से मिलने के लिए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना मिलते हुए उन्हें ढूंढने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया।
