अयोध्या: किशोर से दुष्कर्म के मामले में नागा साधु गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद की राम जन्म भूमि थाना पुलिस ने एक किशोर के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में नागा साधु को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को थाना क्षेत्र स्थित हनुमानगढ़ी सिंह द्वार निवासी एक नागा साधु उपेंद्र दास की ओर से अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के दंत धवन कुंड निवासी 15 वर्षीय किशोर के साथ …

अयोध्या। जनपद की राम जन्म भूमि थाना पुलिस ने एक किशोर के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में नागा साधु को गिरफ्तार किया है।

मंगलवार को थाना क्षेत्र स्थित हनुमानगढ़ी सिंह द्वार निवासी एक नागा साधु उपेंद्र दास की ओर से अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के दंत धवन कुंड निवासी 15 वर्षीय किशोर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। प्रकरण में पीड़ित पक्ष की शिकायत के बाद राम जन्म भूमि थाना पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास, गाली गलौज और धमकी तथा पाक्सो अधिनियम के तहत देर शाम नामजद मुकदमा पंजीकृत किया था।

बुधवार को थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि नामजद आरोपी नागा साधु उपेंद्र दास को कटरा चौकी प्रभारी ने श्रीराम अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का पुलिस ने चालान किया है।

संबंधित समाचार