covid: दिल्ली में वापस लिया गया सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना का आदेश  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली में अब सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने पर 500 रुपये का जुर्माना नहीं देना होगा। दिल्ली सरकार ने इससे संबंधित आदेश वापस लेने की अधिसूचना बृहस्पतिवार को जारी कर दी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने पिछले महीने हुई बैठक में फैसला किया था कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड के कम …

नई दिल्ली। दिल्ली में अब सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने पर 500 रुपये का जुर्माना नहीं देना होगा। दिल्ली सरकार ने इससे संबंधित आदेश वापस लेने की अधिसूचना बृहस्पतिवार को जारी कर दी।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने पिछले महीने हुई बैठक में फैसला किया था कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड के कम होते मामलों को देखते हुए 30 सितंबर के बाद से जुर्माना नहीं वसूला जाए। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई थी।

ये भी पढ़ें – प्रियंका गांधी ने कहा- महिलाओं पर अपराध करने वालों में भी मोदी को नजर आती है अच्छाई 

संबंधित समाचार