IND vs BAN : दिसंबर में बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया, खेले जाएंगे तीन वनडे और दो टेस्ट मैच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ढाका। भारतीय क्रिकेट टीम तीन एकदिवसीय और दो टेस्ट मैचों के लिए दिसंबर में बंगलादेश का दौरा करेगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने गुरुवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि तीनों एकदिवसीय ढाका में खेले जायेंगे। इसके अलावा ढाका एक टेस्ट मैच की मेज़बानी करेगा, जबकि एक टेस्ट चटगांव में होगा। इस दौरे की …

ढाका। भारतीय क्रिकेट टीम तीन एकदिवसीय और दो टेस्ट मैचों के लिए दिसंबर में बंगलादेश का दौरा करेगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने गुरुवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि तीनों एकदिवसीय ढाका में खेले जायेंगे। इसके अलावा ढाका एक टेस्ट मैच की मेज़बानी करेगा, जबकि एक टेस्ट चटगांव में होगा।

इस दौरे की शुरुआत एकदिवसीय शृंखला से होगी, जिसके तीन मैच क्रमशः चार-सात और 10 दिसंबर को खेले जाएंगे। भारत-बांग्लादेश इस सीरीज के तीनों मैच मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके बाद पहला टेस्ट चटगांव के ज़हूर अहमद चौधरी स्टेडियम में 14 दिसंबर से खेला जाएगा, जबकि 22 दिसंबर से होने वाले दूसरे टेस्ट के लि एटी में वापस ढाका लौटेंगी। यह दोनों टेस्ट आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का हिस्सा हैं।

भारत फिलहाल 52.08 प्रतिशत अंकों के साथ डब्ल्यूटीसी तालिका में चौथे स्थान पर है, जबकि बंगलादेश 13.33 प्रतिशत अंकों के साथ नौ टीमों की तालिका में सबसे नीचे है। भारत के लिए डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिन्दा रखने के लिए यह शृंखला जीतना बेहद महत्वपूर्ण है। बंगलादेश के खिलाफ दो टेस्ट खेलने के बाद भारतीय टीम फरवरी-मार्च 2023 में चार टेस्ट मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेज़बानी करेगी। पिछली बार भारत 2015 में बंगलादेश के बहु-प्रारूप दौरे पर गया था। उस समय एकमात्र टेस्ट ड्रा हुआ था जबकि एकदिवसीय श्रृंखला बंगलादेश ने 2-1 से जीती थी।

ये भी पढ़ें : T20 WC 2022 : कैमरन ग्रीन ने ली चोटिल जोश इंगलिस की जगह, टी20 विश्व कप में मचाएंगे धमाल

संबंधित समाचार