शाहजहांपुर: धान खरीद सेंटरों पर कम नहीं हो रहीं अव्यवस्थाएं, डीएम खफा
शाहजहांपुर/रोजा, अमृत विचार। जिले में धान की खरीद के लिए सेंटरों पर व्यवस्थाओं के अनेक दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत काफी विपरीत है। सेंटरों पर अव्यवस्थाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को व्यवस्थाएं देखने रोजा मंडी पहुंचे डीएम उमेश प्रताप सिंह काफी कम खरीद देख हैरान रह गए। डीएम …
शाहजहांपुर/रोजा, अमृत विचार। जिले में धान की खरीद के लिए सेंटरों पर व्यवस्थाओं के अनेक दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत काफी विपरीत है। सेंटरों पर अव्यवस्थाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को व्यवस्थाएं देखने रोजा मंडी पहुंचे डीएम उमेश प्रताप सिंह काफी कम खरीद देख हैरान रह गए। डीएम ने पीसीएफ के ढका उधरनपुर एवं चंदापुर में लक्ष्य के सापेक्ष बहुत ही कम खरीद होने पर संबंधित केंद्र प्रभारियों और पीसीएफ के जिला प्रबंधक की फटकार लगाते हुए जवाब-तलब किया।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: खाद्य सुरक्षा टीम ने तीन स्थानों पर मारा छापा, मचा हड़कंप
डीएम ने सचिव को निर्देश दिए कि धान की नमी मापे जाने की व्यवस्था प्रवेश द्वार के पास की जाए, जिससे किसानों को अपने धान की नमी ज्ञात हो सके। कहा कि केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में डस्टर, नमी मापक यंत्रों एवं अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएं। केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि पिछले वर्ष की धान खरीद का डाटा संकलित कर संबंधित किसानों से बात करें और सरकारी क्रय केंद्र पर आने के लिए प्रेरित करें। धान विक्रय के लिए आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
इस दौरान उन्होंने कुछ किसानों से बात कर धान खरीद व्यवस्था का फीडबैक लिया। धान खरीद पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराएं। मंडी सचिव को निर्देश दिए कि व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने के लिए नियमित पर्यवेक्षण किए जाए। डीएम ने किसानो कों मंडी आने में यातायात में कोई समस्या न हो इसके लिए एक अलग कॉरीडोर एवं अलग गेट का प्रबंध कराए जाने के निर्देश दिए गए। यातायात का प्रबंध दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। पीसीयू संचालित उप्र जूट एवं कृषि वि संघ लि शाखा रोजा मंडी द्वितीय द्वारा खरीद में बेहतर प्रदर्शन करने पर केंद्र प्रभारी पवन कुमार मिश्रा की प्रशंसा की। इस रौरान एडीएम प्रशासन राम सेवक द्विवेदी, मंडी सचिव प्रवीण कुमार अवस्थी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- मंडलीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में चमके शाहजहांपुर के खिलाड़ी
