शाहजहांपुर: मलेरिया-डेंगू वार्ड तो बनाया पर जांच और इलाज में खानापूर्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुखार के मरीजों की बढ़ती संख्या और जांच में मलेरिया और डेंगू का प्रकोप मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन ने अलग वार्ड बना दिया है। हालांकि मरीजों और तीमारदारों की मानें तो जांच और इलाज में काफी लेटलतीफी हो रही है। आलम यह है कि ओपीडी में मरीजों …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुखार के मरीजों की बढ़ती संख्या और जांच में मलेरिया और डेंगू का प्रकोप मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन ने अलग वार्ड बना दिया है। हालांकि मरीजों और तीमारदारों की मानें तो जांच और इलाज में काफी लेटलतीफी हो रही है। आलम यह है कि ओपीडी में मरीजों की भीड़ रहती है। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण बेड कम पड़ गए तो अब मरीजों को अस्पताल से लौटाया जाने लगा है। कुल मिलाकर मरीजों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: धान खरीद सेंटरों पर कम नहीं हो रहीं अव्यवस्थाएं, डीएम खफा

राजकीय मेडिकल कालेज में मरीजों की संख्या के सापेक्ष ब्लड जांच की जानकारी की गई तो आंकड़े चौंकाने वाले मिले। सामान्य दिनों में 150 से 200 मरीजों की खून की जांच की जा रही थी, लेकिन इस महीने यह संख्या घटकर 100 पहुंच गई है। जबकि बुखार के मरीज काफी बढ़ गए हैं। शहर के मोहल्ला ऐमनजई निवासी रशीद, इंदिरानगर निवासी गुड्डू और लोधीपुर निवासी रामसरन ने बताया कि उन्हें कई दिनों से बुखार आ रहा था। मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया तो कई दिनों तक दवाई दी गई, लेकिन फायदा नहीं हुआ तब जांच कराई गई तो मलेरिया निकला। इससे साफ है कि जांच और इलाज में खानापूर्ति की जा रही है।

ये भी पढ़ें- मंडलीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में चमके शाहजहांपुर के खिलाड़ी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव