आज का राशिफल: 16 जुलाई 2020
मेष- 16 जुलाई गुरुवार को चंद्रमा का संचार अपनी उच्च राशि वृष में हो रहा है। इसके साथ ही शुक्र और चंद्रमा का भी संयोग बना हुआ है जो एक शुभ योग बना रहा है। इन दो शुभ ग्रहों के संयोग और चंद्रमा के उच्चराशिगत होने से आज कई राशियों को इसका लाभ मिलने वाला …
मेष- 16 जुलाई गुरुवार को चंद्रमा का संचार अपनी उच्च राशि वृष में हो रहा है। इसके साथ ही शुक्र और चंद्रमा का भी संयोग बना हुआ है जो एक शुभ योग बना रहा है। इन दो शुभ ग्रहों के संयोग और चंद्रमा के उच्चराशिगत होने से आज कई राशियों को इसका लाभ मिलने वाला है।
वृष- राशि का स्वामी शुक्र प्रथम तन प्रमुख केन्द्र भाव में राज्य मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि का संकेत दे रहा है। चन्द्रमा उच्च भाव में होने से धन लाभ होने की उम्मीद है। आज कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नई जिम्मेदारी दी जा सकती हैं और आपके कंधों पर भार बढ़ जाएगा।
मिथुन- आपकी राशि का स्वामी बुध सूर्य के साथ एकादश भाव में अस्त चल रहा है। अकारण शत्रुत्पत्ति, निर्मूल चिन्ताकारक है। आज माता को कष्ट हो सकता है। व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के कामों से दूर रहें।
कर्क- आज का दिन आपके लिए सुख शान्ति का रहेगा। पिछले कईं दिनों से चला आ रहा तनाव आज कुछ कम हो जाएगा। राशि का स्वामी चन्द्रमा एकादश भाव में पराक्रम वृद्धि और कोर्ट कचहरी में विजयकारक है। राशि पर मकर राशि का गुरु पत्नी को रोग मुक्त व पत्नी पक्ष से लाभकारक रहेगा।
सिंह- आपकी राशि का स्वामी सूर्य एकादश भाव में मिथुन राशि का होकर संचार कर रहा है। चन्द्रमा दशम भाव में अकस्मात बड़ी मात्रा में लाभ कराकर कोष वृद्धि करेगा। सांय के समय हर्षदायक समाचार मिलेगा।
कन्या- आज का दिन आपके स्वास्थ्य एवं सुस्त पड़े कारोबार में सुधार का दिन है। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी व संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार से हर्षित होंगे। महान पुरुषों के सहयोग से शत्रुओं पर बढ़त प्राप्त होगी।
तुला- आपकी राशि के स्वामी शुक्र का वृष में प्रवेश हो चुका है। राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। सांसारिक सुख भोगों का विस्तार तथा परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन के योग बन रहे हैं। रात्रि में किसी विशेष समारोह में महान व्यक्ति के मिलने से बहुत समय से स्थगित चल रहे महत्वपूर्ण कार्य में गति आएगी।
वृश्चिक- आज का दिन विशेष व्यस्त एवं तनावमुक्त रहेगा। आपकी राशि से तृतीय शनि योग बना हुआ है। अतः विवेक से काम लें- निकटवर्ती लोगों से व्यर्थ के विवाद में न उलझें। हानि हो सकती है। स्वास्थ्य भी नरम रहेगा अतः खानपान में सावधानी बरतें।
धनु- आपकी राशि पर मंगल अग्रि, चोर भयकारक है। सप्तम भाव में मिथुन राशि राहु भी व्यर्थ व्यय व पत्नी को कष्टकारक है। नज़दीक व दूर की सकारणीय यात्रा के प्रसंग प्रबल होंगे। द्वितीय भाव में तुला राशि का चन्द्रमा सांय काल कुछ अच्छे समाचार व मन को संतोष देगा और आपके कार्यों को ऊर्जा प्राप्त होगी।
मकर- आज का दिन प्रभाव प्रताप का बढ़ाने वाला है। पंचम लक्ष्मी भाव में चंद्रमा भूमि, ज़मीन जायदाद के कार्यों से अकल्पित लाभ दे सकता है। श्रेष्ठ पुरुषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से राज्य में बिगड़ा काम बन जाएगा।
कुंभ- आपकी राशि का स्वामी शनि, मकर राशि का होकर द्वादश भाव में विराजमान है। चन्द्रमा आज चतुर्थ घर में आय के नए स्रोत विकसित करेगा। शत्रु व प्रतिद्वन्दी पक्ष पराजित होंगे। नया परिचय स्थाई मित्रता में परिवर्तन होगा।
मीन- राशि का स्वामी देवगुरू पिछले कई दिनों से मकर राशि का होकर एकादश भाव में चल रहा है। चन्द्रमा भी आज तृतीय घर में उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा। खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा।
