इटावा: मसाज के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़, ऐसे फंसाते थे शिकार
इटावा, अमृत विचार। बॉडी मसाज करने के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। आरोपियों के पास पुलिस ने दो लाख तीस हजार रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपी लड़कियों की फोटो भेज लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए …
इटावा, अमृत विचार। बॉडी मसाज करने के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। आरोपियों के पास पुलिस ने दो लाख तीस हजार रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपी लड़कियों की फोटो भेज लोगों को अपने जाल में फंसाते थे।
पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि कई दिनों से बॉडी मसाज केंद्र के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने की शिकायतें मिल रहीं थी। सीओ सिटी अमित कुमार सिंह और इकदिल थाना प्रभारी रणविजय सिंह को मामले की जांच में लगाया गया।
बुधवार रात ग्वालियर बाईपास पर एक बंद पड़े ढ़ाबे के पास से तीन संदिग्ध को लोगों को रोका गया। पूछताछ करने पर तीनों ने अपना नाम जनपद आगरा के चित्राहट थाना क्षेत्र के बीरबल गांव निवासी सोनू राजपूत, पिंढौरा थाना क्षेत्र के रीठाई निवासी बंटू निषाद और इटावा के बलरई थाना क्षेत्र के मडैयान फकीरी निवासी यदुनाथ राजपूत बताया। तलाशी में तीनों के पास से दो लाख तीस हजार रुपये बरामद हुए। सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों ने बताया कि वह फर्जी कागजों से आगरा का फर्जी पता डाल कर आनलाइन कंपनी पंजीकृत कराई थी।
फोन के माध्यम से लोगों को लड़कियों की फोटो भेज रजिस्ट्रेशन के नाम पर पांच-पांच सौ रुपये वसूले थे। मसाज करवाने के नाम पर हजारों रुपये ऐठ लेते थे और फिर अपना मोबाइल बंद कर देते थे। लोकलाज के डर से लोग पुलिस से शिकायत भी नहीं करते थे। आरोपी बंटू निषाद पर आगरा के पिढौरी थाने में गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया है। वहीं आरोपियों का एक साथी फरार है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
ये भी पढ़ें-डॉ. जीतराम भट्ट की बाल कहानी “कछुआ नहीं, खरगोश जीत गया”
