मुरादाबाद: ढकिया के शमीम का नायब तहसीलदार के पद के लिए चयन, परिवार में खुशी का माहौल
मुरादाबाद/ डिलारी, अमृत विचार। थाना क्षेत्र में नगर पंचायत ढकिया के निवासी शमीम अहमद का नायब तहसीलदार पद के लिए चयन हुआ है। इससे उनके परिवार में खुशी का माहौल है। गुरुवार को उन्हें बधाई देने वालों का घर पर तांता लगा रहा। भट्टे वाले सलीम सेठ के पुत्र शमीम अहमद का नायब तहसीलदार के …
मुरादाबाद/ डिलारी, अमृत विचार। थाना क्षेत्र में नगर पंचायत ढकिया के निवासी शमीम अहमद का नायब तहसीलदार पद के लिए चयन हुआ है। इससे उनके परिवार में खुशी का माहौल है। गुरुवार को उन्हें बधाई देने वालों का घर पर तांता लगा रहा। भट्टे वाले सलीम सेठ के पुत्र शमीम अहमद का नायब तहसीलदार के पद पर चयन होने पर परिवार में खुशी का माहौल है। सभी नगर वासियों ने शमीम अहमद को बधाई दी। शमीम ने हाईस्कूल पड़ोसी गांव सरकड़ा बिश्नोई के जनता इंटर कॉलेज से किया था।
ये भी पढ़ें- मुरादाबाद : व्यापारियों ने बैठक कर पुलिस कारवाई का जताया विरोध
इंटरमीडिएट सर्वोदय इंटर कॉलेज डिलारी से किया था। इसके बाद उसने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से भूगोल विषय से एमए किया। इसके बाद उसने जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली विश्वविद्यालय से यूपीएससी की तैयारी की। पहली बार में ही शमीम अहमद ने पीसीएस की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। शमीम अहमद के घर बधाई देने के लिए क्षेत्रवासियों का तांता लगा रहा। पूरा दिन मिष्ठान वितरण का सिलसिला जारी रहा। शमीम ने बताया कि उसकी कामयाबी के पीछे मां-बाप व चाचा का विशेष योगदान रहा है। उसने कहा कि वह गरीबों की मदद के साथ सरकार की गाइडलाइन का पालन करेगा।
ये भी पढ़ें- मुरादाबाद: चरित्र पर अंगुली उठाकर शादी से मुकरा मंगेतर, थाने में हंगामा
