Dhanteras 2022: धनतेरस के दिन करें भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के लिए ये खास उपाय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Dhanteras 2022: भगवान कुबेर को धन का राजा भी कहते हैं। धर्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस घर पर भगवान कुबेर की कृपा दृष्टि होती है उसे धन -संपत्ति से जुड़ी किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। भगवान कुबेर को पूजा करने घर में सुख- समृद्धि और धन हमेशा बना रहता है। धन के …

Dhanteras 2022: भगवान कुबेर को धन का राजा भी कहते हैं। धर्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस घर पर भगवान कुबेर की कृपा दृष्टि होती है उसे धन -संपत्ति से जुड़ी किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। भगवान कुबेर को पूजा करने घर में सुख- समृद्धि और धन हमेशा बना रहता है। धन के देवता भगवान कुबेर उत्तर दिशा में निवास करते हैं। धनतेरस के दिन भगवान कुबेर की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान कुबेर को प्रसन्न करने से हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है और व्यक्ति को धन से जुड़ी किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।

भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के खास उपाय
धनतेरस के दिन भगवान कुबेर को लौंग, इलायची, कमल गट्टा, इत्र, सुपारी ,धनिया और दूर्वा चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है।
धनतेरस के दिन इन मंत्रों का जाप करने थे भगवान कुबेर बेहद प्रसन्न होते इन मंत्रों का जाप करते वक्त मुंह दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए।
पूजा के समय भगवान को सिंदूर ,लाल पुष्प, मिठाई ,फल ,नारियल अर्पित करना चाहिए।
धनतेरस के दिन भगवान कुबेर के आगे घी का दीपक अवश्य जलाना चाहिए।
पूजा करते समय भगवान कुबेर को हल्दी और रोली अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान कुबेर बेहद प्रसन्न होते हैं।
भगवान कुबेर से प्रसन्न होकर देवों के देव महादेव ने उन्हें देवताओं का कोषाध्यक्ष और धन का स्वामी बना दिया।
धनतेरस के दिन भगवान लक्ष्मी के साथ कुबेर पूजन का विशेष महत्व है। यदि पूजा पूरे विधि विधान और सच्चे मन से की जाए तो धन से जुड़ी सभी तरह की समस्याओं से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाता है।

ये भी पढ़ें : छोटी दिवाली के दिन एक यम दीया जलाने से टल जाएगी अकाल मृत्यु!

संबंधित समाचार