मुरादाबाद : चार दिन बाजार में नहीं जा सकेंगे वाहन, जानें रूट प्लान-पार्किंग की व्यवस्था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद ,अमृत विचार। दिवाली समेत अन्य महत्वपूर्ण त्योहारों के मौके पर बाजार में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने चार दिनों तक शहर में दोपहिया व तीन पहिया वाहनों का प्रवेश निषेध कर दिया है। 24 अक्टूबर शाम के बाद ही ट्रैफिक व्यवस्था में फेरबदल होगा। ट्रैफिक एसपी अशोक कुमार …

मुरादाबाद ,अमृत विचार। दिवाली समेत अन्य महत्वपूर्ण त्योहारों के मौके पर बाजार में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने चार दिनों तक शहर में दोपहिया व तीन पहिया वाहनों का प्रवेश निषेध कर दिया है। 24 अक्टूबर शाम के बाद ही ट्रैफिक व्यवस्था में फेरबदल होगा। ट्रैफिक एसपी अशोक कुमार ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बाजार में आने वाली भीड़ की सुरक्षा व सुगम आवागमन सुनिश्चित करने की कोशिश में नया रूट प्लान लागू किया जा रहा है। यातायात व पार्किंग व्यवस्था 21 अक्टॅूबर दोपहर बाद दो बजे से 24 अक्टूबर देर शाम तक प्रभावी रहेगी। 22, 23, एंव 24 अक्टूबर को भारी वाहनो के लिये नो एन्ट्री का समय सुबह 06.00 बजे से रात्रि 02.00 बजे तक रहेगा, आवश्यकतानुसार समय में परिवर्तन किया जा सकता है। सभी मालवाहक भारी वाहनों के पास दिनांक 22, 23, एवं 24 अक्टूबर को मान्य नहीं होंगे ।

रूट प्लान व पार्किंग की व्यवस्था

  • गुरहट्टी चौराहा से टाउन हॉल की तरफ मोटर साइकिल, ई रिक्शा, कार, ऑटो आदि वाहन नहीं आ-जा सकेंगे। चार पहिया वाहनों की पार्किंग मण्डल आयुक्त कार्यालय के पास जेल परिसर एवं दो पहिया वाहनों की पार्किंग घास मण्डी स्थित जैन धर्मशाला में होगी।
  • टाउन हॉल से मण्डी चौक की तरफ मोटर साइकिल, ई- रिक्शा, कार, ऑटो आदि वाहन नहीं जा सकेंगे।
  • नीम की प्याऊ से कोई भी वाहन गुरहट्टी चौराहा व टाउन हॉल की तरफ नहीं जा सकेंगे।
  • इम्पीरियल चौराहा से बुध बाजार चौराहा की तरफ जाने वाले वाहन हिन्दू कालेज तक ही जा सकेंगे। वाहनों की पार्किंग हिन्दू कालेज में होगी।
  • बुध बाजार से टाउन हॉल की तरफ दोपहिया वाहन छोडकर ई रिक्शा, कार, ऑटो आदि नहीं जा सकेंगे। दोपहिया वाहनों की पार्किंग टाउन हॉल अस्पताल में होगी।
  • ताडी़खाना से बुध बाजार की तरफ दोपहिया वाहन छोड़कर ई रिक्शा, कार, ऑटो आदि नहीं जा सकेंगे और न ही वापस आ सकेंगे ।
  • संभली से मण्डी चौक की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे ओर न ही वापस आएंगे। वाहन संभली गेट से, गलशहीद थाने से गलशहीद चौराहा होकर शहर क्षेत्र में जाएंगे।
  •  एस कुमार चौराहा से मण्डी चौक की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे और न ही वापस आएंगे। वाहनों की पार्किग गोकुलदास डिग्री कालिज में होगी।
  • जामा मस्जिद की तरफ से मण्डी चौक जाने वाले वाहन जीआईसी कालेज से आगे नहीं जा सकेंगे। वाहनों की पार्किंग जीआईसी कालेज में होगी। वाहन मण्डी चौक की तरफ से वापस भी नहीं आ सकेगें ।
  • तहसील स्कूल से चौमुखा पुल की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे तथा न ही वापस आयेंगे। कटरा नाज से अमरोहा गेट की तरफ कोई वाहन नहीं जा सकेंगे और न ही वापस आयेंगे।
  • असालतपुरा से अमरोहा गेट की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे और न ही वापस आयेंगे।
  • बुध बाजार से असालतपुरा चौराहा की तरफ कोई वाहन नहीं जा सकेंगे तथा न ही वापस आएंगे।
  • मधुबनी तिराहा से सांई मन्दिर की तरफ कोई वाहन नहीं जा सकेंगे। वाहनों की पार्किंग नई तहसील किला के पास होगी।
  • नवीन नगर मोड से कोई वाहन अन्दर नहीं जा सकेंगे। वाहनों की पार्किंग नई तहसील किला के पास होगी।
  • कांठ रोड पर पीएसी तिराहा से हरथला तक कोई भी वाहन रोड पर खडे़ नहीं होंगे। उक्त वाहन की पार्किंग नई तहसील किला के पास होगी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : 27 साल बाद बन रहा ग्रहों का अद्भुत संयोग, जानिए शुभ मुहूर्त

संबंधित समाचार