लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद राजनीतिक घमासान तेज, जॉनसन भी प्रधानमंत्री पद के लिए हो सकते हैं उम्मीदवार
लंदन। ब्रिटेन में केवल 45 दिनों के भीतर प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने वाली लिज ट्रस के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के टोरी पार्टी नेतृत्व की दौड़ के अंतिम चरण में पहुंचने की संभावना को ‘बहुत गंभीरता’ से लिया जा रहा है। अभीतक किसी ने भी इस दौड़ …
लंदन। ब्रिटेन में केवल 45 दिनों के भीतर प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने वाली लिज ट्रस के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के टोरी पार्टी नेतृत्व की दौड़ के अंतिम चरण में पहुंचने की संभावना को ‘बहुत गंभीरता’ से लिया जा रहा है। अभीतक किसी ने भी इस दौड़ में शामिल होने का इरादा स्पष्ट नहीं किया है लेकिन भारतीय मूल के ऋषि सुनक और पेनी मोर्डौंट को दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में ट्रस की जगह लेने वाले उम्मीदवारों के पास सांसदों का समर्थन हासिल करने के लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं। पिछले चुनाव में हाउस ऑफ कामन्स की नेता पेनी 105 सांसदों का समर्थन हासिल कर ट्रस और सुनक के बाद तीसरे स्थान पर रहीं थीं। नामांकन सोमवार दोपहर 2 बजे बंद हो जाएगा। उम्मीदवारों को सरकार चलाने के लिए कम से कम 100 सांसदों का समर्थन होना चाहिए।
जॉनसन ने जुलाई में घोटालों की एक श्रृंखला और कोविड-19 नियमों के उल्लंघन के आरोपों के बाद इस्तीफा दे दिया था। इस बार उनके समर्थक उन्हें प्रधानमंत्री की दौड़ में खड़े होने के लिए फिर से बुला रहे हैं। ब्रिटिश राजनीतिक कार्यकर्ता टिम मोंटगोमेरी ने कहा,“ न केवल पूर्व प्रधानमंत्री जॉनसन के 100 सांसदों की सीमा पार करने की संभावना है बल्कि उन्हें ‘140 के करीब’ सांसदों का समर्थन मिल सकता है।
पार्टी के सदस्य 28 अक्टूबर तक ऑनलाइन वोट की सीमा को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को वोट देंगे।” मोंटगोमेरी ने बीबीसी को बताया,“ बोरिस जॉनसन जमीनी स्तर के सदस्यों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं जबकि अन्य प्रमुख दावेदार ऋषि सनक बहुत कम लोकप्रिय हैं। इसलिए मैं इस समय राजनीति की इस दुनिया में कोई कच्चा भविष्यवाणी नहीं करना चाहता लेकिन मुझे लगता है कि जॉनसन की वापसी की बहुत ही वास्तविक संभावना है।”
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री पद का चुनाव आगामी शुक्रवार को होगा। इस पद की होड़ में शामिल उम्मीदवार को कम से कम 100 सांसदों के समर्थन की आवश्यकता होगी। कंजरवेटिव पार्टी में यदि दो उम्मीदवार सामने आते हैं तो कंजरवेटिव पार्टी के सदस्य ऑनलाइन वोट पर जायेंगे।
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने इमरान खान को अयोग्य घोषित किया, संसद सदस्यता खत्म
