सोनभद्र के उभ्भा जा रहे अजय कुमार लल्लू गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भदोही। सोनभद्र जिले के उभ्भा गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर हुए नरसंहार की पहली बरसी पर गुरुवार को उभ्भा गांव जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को भदोही में गिरफ्तार कर उनको गोपीगंज के एक गेस्ट हाउस में रखा गया है। इस दौरान अजय लल्लू ने कहा कि दलित-आदिवासियों …

भदोही। सोनभद्र जिले के उभ्भा गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर हुए नरसंहार की पहली बरसी पर गुरुवार को उभ्भा गांव जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को भदोही में गिरफ्तार कर उनको गोपीगंज के एक गेस्ट हाउस में रखा गया है।

इस दौरान अजय लल्लू ने कहा कि दलित-आदिवासियों पर हमला करने वाली भाजपा सरकार उनके अधिकारों की लड़ाई से इतना डरती क्यों है।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने नरसंहार के दौरान भी उनके खिलाफ अत्याचार को जोर-शोर से उठाया था। अब तो हम उभ्भा के नरसंहार में मृत आदिवासियों की स्मृति में पीड़ितों से मिलने जा रहे थे। इसके बाद भी हमको भारी पुलिस बल ने रास्ते में रोक कर गिरफ्तार कर लिया है। यह तो लोकतंत्र के खिलाफ है। उत्तर प्रदेश सरकार हताश होकर तानाशाही पर उतर आई है।”

उन्होंने पुलिस के अधिकारियों से कहा, “हम तो शांति व प्रेम से तीन लोगों के साथ उभ्भा गांव जा रहे हैं। नरसंहार में मारे गए लोगों के घर व परिवार के लोगों के साथ दुख बांटने जा रहे हैं। हमको क्यों रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्या अब प्रदेश में अभिव्यक्ति की आजादी समाप्त कर दी गई है।”

ज्ञात हो कि बीते वर्ष 17 जुलाई को उभ्भा गांव में 90 बीघा जमीन के विवाद में 11 आदिवासियों की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में प्रधान सहित अभी तक 67 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास सहित एससी/एसटी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

संबंधित समाचार