उप्र: 30 प्रतिशत कम होगा छात्रों का कोर्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की तर्ज पर अब माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी अपने कोर्स में 30 प्रतिशत की कटौती का निर्णय लिया है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने गुरूवार को बैठक भी की। बैठक में निर्णय लिया गया कि …

लखनऊ, अमृत विचार। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की तर्ज पर अब माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी अपने कोर्स में 30 प्रतिशत की कटौती का निर्णय लिया है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने गुरूवार को बैठक भी की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कोविड- 19 के चलते पढ़ाई मुश्किल हो रही है ऐसे में 30 प्रतिशत कोर्स का क्यों न कम कर दिया जाये। शेष विषय की कक्षाएं विषयवार, वीडियोज बनाकर ऑनलाइन पढ़ाया जाएगा साथ ही स्वयंप्रभा चैनल एवं दूरदर्शन यूपी पर प्रसारित किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि विषय विशेषज्ञों के माध्यम से कक्षावार व विषयवार बनाए गए शैक्षिक पंचांग के अनुसार शैक्षिक एवं पाठ्य सहगामी क्रिया कलाप का माहवार वार्षिक एकेडमिक कैलेंडर तैयार किया जायेगा। जिसमें शैक्षिक पंचांग के अनुसार विद्यालयों में पाठ्यक्रम को पढ़ाने, मूल्यांकन कराने, मॉनिटरिंग कराने के लिए विद्यालय व जिले के साथ मंडल स्तर पर राज्य स्तर पर मानक संचालन प्रक्रिया भी तैयार किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि विषय विशेषज्ञों के माध्यम से विषयवार प्रश्न पत्र बैंक बनाकर माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराया जाएगा, इनका मूल्यांकन मासिक, त्रैमासिक एवं वार्षिक आधार पर किया जाएगा।

तीन चरणो में बटेंगे 70 प्रतिशत कोर्स
30 प्रतिशत कम होने के बाद 70 प्रतिशत कोर्स को 3 भागों में बांटा जायेगा। उसके बाद कक्षाएं संचालित की जाएंगी। पहले भाग में पाठ्यक्रम का वह भाग जिसमें वीडियो बनाकर दूरदर्शन व अन्य चैनलों पर प्रसारित किया जायेगा। वहीं दूसरे भाग में पाठ्यक्रम का वह भाग जो छात्र द्वारा स्वाअध्ययन किया जा सकता है। तीसरे भाग में पाठ्यक्रम का वह भाग जो प्रोजेक्ट वर्क के माध्यम से छात्रों द्वारा किया जा सकता है।

संबंधित समाचार