बाजपुर: घर में घुसकर फायरिंग करने का आरोप, दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज व आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। ग्राम हरलालपुर में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक युवक ने अपने साथी के साथ घर में घुसकर मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद दो युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर एक रिवाल्वर, चार खोखा व 8 कारतूस बरामद कर …

बाजपुर, अमृत विचार। ग्राम हरलालपुर में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक युवक ने अपने साथी के साथ घर में घुसकर मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद दो युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर एक रिवाल्वर, चार खोखा व 8 कारतूस बरामद कर लिए हैं।

ग्राम हरलालपुर निवासी मोहम्मद रफी पुत्र अहमद शकूर ने पुलिस चौकी दोराहा में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की रात करीब 9.15 बजे वह अपने घर जा रहा था। इसी बीच गांव में ही रामचंदर के घर के पास दीपक शर्मा पुत्र बल्देवराज शर्मा अपने हाथ में लाइसेंसी रिवाल्वर लिए खड़ा मिला। आरोप है कि अकड़ दिखाने की बात कहकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध किया तो जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया जिसमें वह किसी तरह जान बचाकर भाग गया।

आरोप है कि इसके कुछ देर बाद आरोपी अपने साथी सतनाम सिंह पुत्र जीत सिंह के साथ उसके घर में घुस गया और फिर से गाली-गलौज करते हुए हमलावर हो गया। इस दौरान भी आरोपी ने पुन: फायरिंग की। उसके भाई मतलूब, महबूब व ग्राम प्रधान मो.आरिफ ने उसे हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया।

पुलिस ने तहरीर में नामजद दीपक शर्मा व सतनाम सिंह के विरुद्ध धारा 307, 452, 504, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि मौके से एक रिवाल्वर, चार खोखा व आठ कारतूस बरामद कर लिए हैं। फरार आरोपितों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।

संबंधित समाचार